फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america will ask life sentence for snowden

स्नोडेन के लिए मृत्युदंड नहीं मांगेंगे: अमेरिका

Sat, 27 Jul 2013 03:03 PM IST
Updated Sat, 27 Jul 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
america will ask life sentence for snowden

रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई और रूसी सुरक्षा एजेंसी एफएसबी एडवर्ड स्नोडेन को लेकर “बातचीत” कर रही हैं।

विज्ञापन


हालांकि दिमित्री पेस्कोव ने रूस के रुख को फिर स्पष्ट करते हुए कहा, ‘रूस स्नोडेन को किसी को सौंपने नहीं जा रहा है।’

एडवर्ड स्नोडेन पिछले महीने से ही वैध कागजात के अभाव में रूस के मॉस्को हवाईअड्डे के ट्रांजिट एरिया में फंसे हुए हैं।

अमेरिका के अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर ने रूसी अधिकारियों को यह यकीन दिलाने की कोशिश की है कि स्नोडेन को अमेरिका में मृत्युदंड नहीं दिया जाएगा।

होल्डर ने रूसी न्याय मंत्री अलेक्जेंडर कोनोवालोव को एक पत्र लिखकर कहा कि स्नोडेन पर लगे आरोपों के लिए उन्हें मृत्युदंड नहीं दिया जाएगा।

होल्डर ने कहा कि यदि स्नोडेन पर ऐसे अतिरिक्त आरोप लगाए जाते हैं जिनमें मौत की सजा हो सकती है, तो अमेरिका उनके लिए मृत्युदंड की मांग नहीं करेगा।

प्रत्यर्पण
अमेरिका खुफिया जानकारियों को जाहिर करने के मामले में रूस से स्नोडेन का प्रत्यर्पण चाहता है।

पेस्कोव ने यह साफ नहीं किया कि अमेरिका और रूस की एजेंसियों के बीच किस तरह की बातचीत हुई।

पेस्कोव ने यह भी याद दिलाया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जोरदार शब्दों में कहा है कि वो इस मामले को अमेरिका और रूस के संबंधों के बीच बाधा नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन


पेस्कोव ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने स्नोडेन के बारे में अमेरिकी अधिकारियों से किसी तरह की कोई बात नहीं की है।

पेस्कोव ने यह भी कहा, “स्नोडेन ने ऐसी कोई अर्जी नहीं दी है जिस पर रूसी राष्ट्रपति को विचार करना हो।”

रूसी राष्ट्पति ने स्नोडेन को अमेरिका को सौंपने से मना कर दिया था लेकिन उन्होंने कहा कि स्नोडेन रूस में तभी रुक सकते हैं जब वो अमेरिका के खिलाफ सूचनाएं सार्वजनिक करना बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने एडवर्ड स्नोडेन का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। इस कारण 23 जून को हांगकांग से मॉस्को पहुंचे स्नोडेन हवाईअड्डे के ट्रांजिट एरिया में फंसे हुए हैं।

पिता का बयान
स्नोडेन के पिता लॉन स्नोडेन ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनके बेटे को रूस में ही रुके रहना चाहिए। ओबामा प्रशासन और कांग्रेस के सदस्यों ने उसे बदनाम किया है।


गुरुवार को एसोसिएटेड प्रेस को फोन पर दिए गए एक साक्षात्कार में लॉन स्नोडेन ने कहा, “अगर उसकी जगह मैं होता तो मैं डेनियल एल्सबर्ग (पेंटागन पेपर्स को सार्वजनिक करने वाले) जैसे समझदार लोगों की बात सुनता... मैंने अपने लिए एक सुरक्षित आरामगाह पाने की कोशिश की होती।”

गुरुवार को स्नोडेन के वकील एलातोली कुचरेना ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि रूस ने स्नोडेन को यातायात के दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं।

बुधवार को अमेरिकी संसद में इस निगरानी कार्यक्रम को आर्थिक मदद बंद करने की मांग 205 के मुकाबले 217 मतों से खारिज हो गई थी।

अमेरिकी सरकार ने लोगों के फोन की निगरानी का समर्थन किया था।

अंतिम मंजिल
सीआईए के पूर्व कर्मचारी स्नोडेन ने यह सूचना सार्वजनिक कर दी थी कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) अमेरिकी नागरिकों के फोन कॉल्स का रिकॉर्ड इकट्ठा कर रही है।

स्नोडेन के मामले से पूरे विश्व में कूटनीतिक हलचल मची हुई है। बोलिविया, वेनुजुएला और निकारगुआ ने स्नोडोन को शरण देने का प्रस्ताव दिया है।

स्नोडेन ने रूस से अस्थायी शरण मांगी है। उन्होंने कहा है कि लातिन अमेरिका ही उनका अंतिम गंतव्य स्थल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed