अमेरिका की पाक को दो टूक, परमाणु हथियार का इस्तेमाल हुआ तो खैर नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी रक्षामंत्री के भारत पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी पर अमेरिका ने उसे चेताया है। अमेरीका ने पाकिस्तान से कहा है कि एक परमाणु सक्षम देश के तौर उसे अपनी जिम्मेदारियां समझनी चाहिए।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि मैं ये कहना चाहता हूं कि ऐसे मुल्क जिनके पास परमाणु क्षमता मौजूद है, परमाणु हथियारों और मिसाइलों के इस्तेमाल को लेकर उनकी साफ तौर पर ये जिम्मेदारी बनती है कि वो इस मामले में संयम बरतें।
मार्क टोनर ने साफ तौर पर कहा कि ऐसे मुल्कों की जिम्मेदारी है कि वो न सिर्फ 'परमाणु हथियारों का इस्तेमाल न करें बल्कि इस बारे में कोई भड़काऊ बयान भी न दें।'अमेरिकी विदेश मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता ने ये बयान शुक्रवार को वाशिंगटन में हुई मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में दिए।
'भारत पर परमाणु अटैक करने से गुरेज नहीं करेगा पाक'
गौरतलब है कि पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने धमकी दी थी कि पाकिस्तान एक परमाणु हथियार संपन्न देश है और जरूरत पड़ने पर वो भारत के खिलाफ इसका का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना पर बोलते हुए टोनर ने कहा, 'मैं सार्वजनिक तौर पर ये कहना चाहता हूं और पाकिस्तानी अधिकारियों को हमारा ये सीधा संदेश है' कि एक परमाणु सक्षम देश के तौर पर उनकी जिम्मेदारियां बड़ी साफ हैं।
इस सवाल पर कि क्या अमेरिका को भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की पहले से खबर थी मार्क टोनर से कोई सीधा जवाब देने से इंकार कर दिया। लेकिन ये कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी सीधे तौर पर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से संपर्क में हैं।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के इस बयान से ओबामा प्रशासन की भौंहे तन गई हैं और इसे शीर्ष पाकिस्तानी नेतृत्व का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार माना जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका सामूहिक विनाश करने वाले इन हथियारों की सुरक्षा पर करीबी नजर रख रही है। उन्होंने कहा, इन हथियारों की सुरक्षा हमेशा हमारी चिंता का विषय रहा है। उन्होंने इस विशेष मामले में जो कहा है, उसके अलावा भी हम इन हथियारों की सुरक्षा पर हमेशा नजर रखते हैं।