फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America warns Pak on using nuke weopens against India

अमेरिका की पाक को दो टूक, परमाणु हथियार का इस्तेमाल हुआ तो खैर नहीं

Sat, 01 Oct 2016 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
America warns Pak on using nuke weopens against India
मार्क टोनर - फोटो : youtube

पाकिस्तानी रक्षामंत्री के भारत पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी पर अमेरिका ने उसे चेताया है। अमेरीका ने पाकिस्तान से कहा है कि एक परमाणु सक्षम देश के तौर उसे अपनी जिम्मेदारियां समझनी चाहिए।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि मैं ये कहना चाहता हूं कि ऐसे मुल्क जिनके पास परमाणु क्षमता मौजूद है, परमाणु हथियारों और मिसाइलों के इस्तेमाल को लेकर उनकी साफ तौर पर ये जिम्मेदारी बनती है कि वो इस मामले में संयम बरतें।
विज्ञापन


मार्क टोनर ने साफ तौर पर कहा कि ऐसे मुल्कों की जिम्मेदारी है कि वो न सिर्फ 'परमाणु हथियारों का इस्तेमाल न करें बल्कि इस बारे में कोई भड़काऊ बयान भी न दें।'अमेरिकी विदेश मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता ने ये बयान शुक्रवार को वाशिंगटन में हुई मीडिया ब्रीफ‌िंग के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत पर परमाणु अटैक करने से गुरेज नहीं करेगा पाक'

America warns Pak on using nuke weopens against India
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री

गौरतलब है कि पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने धमकी दी थी कि पाकिस्तान एक परमाणु हथ‌ियार संपन्‍न देश है और जरूरत पड़ने पर वो भारत के खिलाफ इसका का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना पर बोलते हुए टोनर ने कहा, 'मैं सार्वजनिक तौर पर ये कहना चाहता हूं और पाकिस्तानी अधिकारियों को हमारा ये सीधा संदेश है' कि एक परमाणु सक्षम देश के तौर पर उनकी जिम्मेदारियां बड़ी साफ हैं।

इस सवाल पर कि क्या अमेरिका को भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की पहले से खबर थी मार्क टोनर से कोई सीधा जवाब देने से इंकार कर दिया। लेकिन ये कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी सीधे तौर पर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से संपर्क में हैं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के इस बयान से ओबामा प्रशासन की भौंहे तन गई हैं और इसे शीर्ष पाकिस्तानी नेतृत्व का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार माना जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका सामूहिक विनाश करने वाले इन हथियारों की सुरक्षा पर करीबी नजर रख रही है। उन्होंने कहा, इन हथियारों की सुरक्षा हमेशा हमारी चिंता का विषय रहा है। उन्होंने इस विशेष मामले में जो कहा है, उसके अलावा भी हम इन हथियारों की सुरक्षा पर हमेशा नजर रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed