{"_id":"5bd14484bdec22693257b478","slug":"america-two-people-shot-dead-in-grocery-shop-convict-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: किराना स्टोर में गोली मारकर दो लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: किराना स्टोर में गोली मारकर दो लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के केंटकी के बाहरी इलाके लुइजविले में क्रोजर कंपनी के एक किराना स्टोर में एक पुरुष संदिग्ध ने एक महिला सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके से फरार होने से पहले हमलावर की एक बंदूकधारी आम नागरिक से मुठभेड़ भी हुई। हालांकि, कुछ ही देर बाद हमलावर को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
जेफरसनटाउन के पुलिस प्रमुख सैम रोजर्स ने बताया कि दोनों पीड़ितों ने स्टोर में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने यह नहीं बताया कि पुलिस हमलावर की मंशा का पता लगा पाई है कि नहीं। उन्होंने संदिग्ध की पहचान भी नहीं बताई।
विज्ञापन
रोजर्स ने कहा कि पुलिस को स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे गोलीबारी की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने स्टोर के भीतर खड़े पुरुष पर कई गोलियां चलाईं। उसने पार्किंग में खड़ी महिला पर भी कई गोलियां दागी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बंदूक से लैस एक नागरिक ने पार्किंग में हमलावर का सामना किया, लेकिन संदिग्ध वहां से फरार होने में कामयाब रहा। हालांकि, पास की एक सड़क पर उसे जल्द ही पकड़ लिया गया।