अमेरिकाः डोनाल्ड ट्रंप की पुत्रवधु ने हिंदू मंदिर में मनाई दिवाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोनाल्ड ट्रंप की पुत्रवधू ने वर्जीनिया के हिंदू मंदिर में दिवाली मनाई। इसे राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप के भारतीय अमेरिकी मूल के नागरिकों तक पहुंच बनाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
ट्रंप के दूसरे बेटे एरिक ट्रंप की पत्नी लारा ट्रंप ने कहा कि आठ नवंबर को होने वाले आम चुनावों में अगर उनके ससुर को अमेरिका का राष्ट्रपति चुना जाता है तो भारत और अमेरिका के संबंध एक नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे। लारा ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में भारत और यहां के लोगों के प्रति बहुत प्यार एवं लगाव है।
भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हुए उन्होंने वर्जीनिया के राजधानी मंदिर में प्रवेश से पहले बाहर अपने जूते उतारे। उन्होंने कहा कि मुझे हिंदू संस्कृति वास्तव में पसंद है और मैं उसका दिल से सम्मान करती हूं।
भारतीय समुदाय से नजदीकियां बढ़ाने में लगे हैं ट्रंप
मंदिर परिसर में ट्रंप के परिवार के सदस्यों का स्वागत करते हुए भारतीय अमेरिकी समुदाय के कार्यकर्ता राजेश गूटी ने कहा कि उनकी मौजूदगी से राज्य की फेयरफैक्स एवं लाउडन काउंटी में दिवाली जल्द आ गई है।
गूटी के मुताबिक इसने स्थानीय भारतीय-अमेरिकी समुदाय को बहुत ऊर्जावान कर दिया है। हम विभिन्न धर्मों के बीच की विविधताओं के समारोहों में शामिल होने में नई ऊर्जा के साथ भाग लेना और सहायता देना जारी रखेंगे।
शुरुआत में ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को मंदिर आना था लेकिन ट्रंप की प्रचार मुहिम ने उन्हें चुनाव के तेजी से बदलते परिदृश्यों के मद्देनजर किसी अन्य स्थान पर जाने के लिए कहा।