फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America to oppose China's attempt to impose its Dalai Lama on Tibetans

तिब्बतियों पर अपने दलाई लामा को थोपने के चीन के प्रयास का विरोध करेगा अमेरिका

Thu, 06 Dec 2018 05:36 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Thu, 06 Dec 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
America to oppose China's attempt to impose its Dalai Lama on Tibetans
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका ने संकेत दिया है कि तिब्बत के लोगों पर चीन द्वारा अपना दलाई लामा थोपे जाने के किसी भी कदम का वह विरोध करेगा क्योंकि वॉशिंगटन का मानना है कि तिब्बत के वर्तमान शीर्ष बौद्ध नेता के उत्तराधिकारी का चुनाव धार्मिक परंपराओं के मुताबिक होना चाहिए और इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


चीन को इस बात की चिंता सता रही है कि 14वें दलाई लामा का उत्तराधिकारी कौन होगा। वर्तमान दलाई लामा की उम्र 83 वर्ष है और फिलहाल वह निर्वासन में भारत में रह रहे हैं। उन्हें शीर्ष लामाओं ने उस समय दलाई लामा घोषित किया था जब वह केवल दो वर्ष के थे।
विज्ञापन


तिब्बत की बौद्ध परंपराओं के मुताबिक जब वर्तमान दलाई लामा का निधन होगा तो दूसरे व्यक्ति के रूप में उनका पुनर्जन्म होगा। चीन का कहना है कि 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी को नियुक्त करने का अधिकार उसके पास है जो बीजिंग के प्रति वफादार हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसदों के समक्ष ट्रंप प्रशासन के रूख को स्पष्ट करते हुए मंगलवार को लॉरा स्टोन ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि धार्मिक निर्णय धार्मिक संगठनों द्वारा किए जाने चाहिए न कि राजनीतिक सत्ता द्वारा। स्टोन पूर्वी एशियाई एवं प्रशांत क्षेत्र मामलों की कार्यवाहक उप सहायक विदेश मंत्री हैं।

स्टोन ने पूर्वी एशिया पर सीनेट विदेश संबंध की उप समिति से कहा, ‘अमेरिका का स्पष्ट रूख है कि धार्मिक निर्णय धार्मिक संगठनों के अंदर किए जाने चाहिए और यह काम सरकार का नहीं है।’ स्टोन सीनेटर कोरी गार्डनर के एक सवाल का जवाब दे रही थीं।

सीनेटर ने पूछा था, ‘चीन ने कहा है कि वे अगले दलाई लामा को चुनेंगे। तिब्बत की नीति में बताया गया है कि अमेरिका के अधिकारी नियमित रूप से तिब्बत का दौरा करेंगे। मैं इन दोनों पर बात करना चाहता हूं। अगर चीन दलाई लामा थोपता है तो अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया होगी?’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed