{"_id":"5a04e9ef4f1c1b78548bbf42","slug":"america-to-donate-rs-3-crore-to-increase-tolerance-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में सहिष्णुता बढ़ाने के लिए 3 करोड़ रुपये दान करेगा अमेरिका ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
भारत में सहिष्णुता बढ़ाने के लिए 3 करोड़ रुपये दान करेगा अमेरिका
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Fri, 10 Nov 2017 05:24 AM IST
विज्ञापन
america and india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को भारत में सामाजिक सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए पांच लाख डॉलर (लगभग 3.35 करोड़ रुपये) का अनुदान मंजूर किया है। यह राशि किसी एनजीओ को दी जाएगी, जिसका चुनाव बाद में किया जाएगा लेकिन उसके नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें: भारत-पाक तनाव कम करने के लिए माध्यम नहीं बनेगा अमेरिका, साफ किया इंकार
विज्ञापन
अमेरिका द्वारा यह अनुदान भारत में धर्म आधारित हिंसा और भेदभाव को कम करने के लिए दिया जाएगा। इसका उद्देश्य ऐसी प्रणाली विकसित करना है ताकि बड़े पैमाने पर होने वाली हिंसा के प्रति पहले ही आगाह हुआ जा सके।
विज्ञापन
पढ़ें: पाकिस्तान के बिना आतंकवाद का सफाया नामुमकिन: अमेरिकी सांसद
इसके अलावा युवाओं के बीच पारदर्शिता, जवाबदेही, अल्पसंख्यक अधिकार के बारे में जागरूकता फैलाने वाले एनजीओ को भी 6.50 लाख डॉलर का अनुदान देगा। याद रहे कि बुधवार को विदेश मंत्रालय ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए काम करने वाले संगठन को पांच लाख डॉलर का अनुदान देने की घोषणा की थी।