फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america says talks with India on 'new' and 'better' trade deal

‘नई’ व ‘बेहतर’ ट्रेड डील पर भारत से वार्ता शुरू : अमेरिका

Wed, 12 Sep 2018 04:32 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Wed, 12 Sep 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
america says talks with India on 'new' and 'better' trade deal
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत की सब्सिडी रोकने के बयान के बाद ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि भारत ने पहली बार उन्हें ट्रेड डील को लेकर फोन किया है। इस दावे के बीच ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सफाई दी कि ‘नई’ व ‘बेहतर’ ट्रेड डील पर भारत के साथ वार्ता हो रही है। हालांकि ट्रंप ने अपने दावे में किसी भारतीय सूत्र का हवाला तक नहीं दिया, लेकिन व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों देशों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस मसले पर बातचीत शुरू हो रही है।
विज्ञापन


दक्षिण-मध्य एशिया की उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच पिछले सप्ताह ही नई दिल्ली में टू प्लस टू वार्ता संपन्न हुई है। मुख्य रूप से रणनीतिक वार्ता होने के नाते इसमें व्यापार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई, जिसका मकसद इस बात का समाधान ढूंढना था कि किस प्रकार निष्पक्ष व पारस्परिक लाभ के तरीकों से व्यापारिक रिश्तों को आगे बढ़ाया जाए। व्हाइट हाउस प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा कि भारत यात्रा से लौटे अमेरिकी अधिकारियों ने नए और बेहतर व्यापार सौदों पर चर्चा की इच्छा व्यक्त की। फिलहाल यह शुरूआती दौर में है।
विज्ञापन


एलिस वेल ने कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और गैर-टैरिफ रुकावटें लंबे समय से चिंता का विषय रहे हैं, लेकिन हम बाजार पहुंच से जुड़ी चुनौतियों के मामलों को हल करने के लिए भारत सरकार के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले ट्रंप ने नई दिल्ली से व्यापार सौदे पर आए फोन का हवाला देते हुए कहा कि मैं फिलहाल कुछ वक्त तक इंतजार करूंगा और मुझे अच्छा लगा जिस तरह से भारत इस सौदे को पसंद कर रहा है। ट्रंप ने यह दावा भी किया कि उनके भारत जैसे देशों को सब्सिडी नहीं देने के बयान के बाद यह ट्रेड डील पहली बार ऑफर हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed