फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America said that he is working with partner countries including India to avoid sanctions

रूस से सैन्य उपकरण खरीदने पर लगे प्रतिबंध पर भारत की मदद कर सकता है अमेरिका

Sun, 22 Jul 2018 08:36 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
America said that he is working with partner countries including India to avoid sanctions

अमेरिका ने शनिवार को कहा है कि वह भारत सहित अपने साझेदार देशों के साथ मिलकर काउंटरिंग अमेरिका एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शन एक्ट (सीएएटीएसए) के अंतर्गत आने वाले सभी प्रतिबंधात्मक गतिविधि टालने और उसकी पहचान करने की कोशिश कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह सीएएटीएसए को लागू कराने को लेकर प्रतिबद्ध है जिसके तहत रूस से महत्वपूर्ण सैन्य उपकरण खरीदने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाए जाते हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हमने सीएएटीएसए पर भारत सरकार के साथ चर्चा की है और अमेरिका साझेदारों की मदद के लिए संभावित प्रतिबंधात्मक गतिविधि को टालने और इसकी पहचान करने पर उनके साथ मिलकर काम कर रहा है।' प्रवक्ता ने एक दिन पहले रक्षामंत्री जिम मैटिस के दिए हुए बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बाते कहीं।
विज्ञापन


अपने बयान में मैटिस ने सीएएटीएसए के अंतर्गत आने वाले उन देशों को प्रतिबंधों से छूट देने की कही थी जो रूस पर अपनी सैन्य निर्भरता में बदलाव कर रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री को सीएएटीएसए में छूट देने का अधिकार देते हुए मैटिस ने कहा कि इससे देश रूसी सैन्य उपकरणों पर अपनी निर्भरता में लगातार बदलाव लाते हुए अमेरिका के साथ करीबी सुरक्षा संबंध बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मैटिस ने कहा था, 'हमें खुद से जो मौलिक सवाल पूछना चाहिए वह यह कि क्या हम अपने साझेदारों को महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मजबूत करने की इच्छा रखते हैं या फिर उनके लिए रूस के पास जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं छोड़ते हैं। इस तरह से हम वैश्विक सुरक्षा और स्थिरता के लिए अमेरिकी दृष्टिकोण को बताने के लिए दशक में एक बार मिले मौके को कमजोर कर देंगे।' 


प्रवक्ता ने कहा, 'प्रशासन अनुच्छेद 231 सहित सीएएटीएसए के क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।' अनुच्छेद 231 ऐसे किसी भी शख्स पर प्रतिबंध लगाने की बात करता है जो जानबूझकर किसी ऐसे शख्स के साथ महत्वपूर्ण लेनदेन के काम से जुड़ता है जो रूस संघ सरकार की रक्षा या खुफिया क्षेत्र का हिस्सा हो या इनके लिए या इनकी तरफ से काम करता हो। बता दें कि अमेरिका और भारत के बीच सितंबर में 2 प्लस 2 डायलॉग होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed