फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america remove cuba from terrorism list

अमेरिका की आंतकी सूची में नहीं रहेगा क्यूबा

Wed, 15 Apr 2015 04:31 PM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
america remove cuba from terrorism list

व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा क्यूबा का नाम 'आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले' देशों की सूची से हटाएंगे।

विज्ञापन


इसे दोनों देशों के रिश्तों को सामान्य बनाने के लिहाज से अहम कदम माना जा रहा है। क्यूबा और अमेरिका के रिश्ते दशकों से तल्खी का शिकार रहे हैं

आंतकवाद प्रायोजक सूची में था क्यूबा

america remove cuba from terrorism list

राष्ट्रपति ओबामा ने अमेरिकी कांग्रेस को एक पत्र भेजा है जिसमें कहा गया है कि क्यूबा ने कम से कम पिछले छह महीनों में किसी तरह अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का समर्थन नहीं किया और उसने भरोसा दिया है कि भविष्य में भी वो ऐसा कुछ नहीं करेगा। पिछले हफ्ते क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने ओबामा से मुलाकात के दौरान अपने देश का नाम इस सूची से हटाने की मांग की थी।

दोनों नेताओं की मुलाकात पनामा में अमेरिकी देशों की बैठक के दौरान हुई। क्यूबा उन चार देशों में शामिल है जिन पर अमेरिका वैश्विक स्तर पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाता है। क्यूबा के अलावा इस सूची में शामिल तीन अन्य देशों में ईरान, सूडान और सीरिया शामिल हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed