फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America releases postal ticket of diwali

दिवाली पर अमेरिकी डाक सेवा ने जारी किया डाक टिकट

Thu, 06 Oct 2016 09:00 PM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
एजेंसी/ न्यूयॉर्क Updated Thu, 06 Oct 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
America releases postal ticket of diwali

अमेरिकी डाक सेवा द्वारा दिवाली पर डाक टिकट जारी किया गया। भारतीय-अमेरिकियों और प्रभावशाली अमेरिकी सांसदों के 7 वर्षों के लगातार प्रयासों के बाद प्रकाश के इस त्यौहार के उपलक्ष्य में यह मुमकिन हो पाया।

विज्ञापन


भारतीय वाणिज्य दूतावास में कल एक समारोह के दौरान इस डाक टिकट का अनावरण किया गया। अमेरिकी डाक सेवा ने दिवाली फॉरएवर डाक टिकट जारी कर हिंदूओं को उनके त्यौहार का तोहफा दिया।
विज्ञापन


डाक टिकट के डिजाइन में एक ‘दीया’ की तस्वीर है जिसकी पृष्ठभूमि सुनहरी है। कार्यक्रम में वाणिज्य महादूत रीवा गांगुली दास, सांसद कैरोलिन मालोनी और प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी वकील रवि बत्रा शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'अर्से से हो रही थी कोशिश, मिली कामयाबी'

America releases postal ticket of diwali

मालोनी ने कहा, कई वर्षों की कठिन मेहनत और प्रयासों के बाद आखिरकार प्रकाश की जीत हुई। अब यह त्यौहार क्रिसमस, क्वांजा, हानुका और ईद जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक प्रमुख त्यौहारों की श्रेणी में शामिल हो गया है।

मेल एंट्री एंड पेमेंट टेक्नोलॉजी की उपाध्यक्ष पृथा मेहरा कहा कि दिवाली के उपलक्ष्य में फॉरेवर डाक टिकट जारी कर डाक सेवा गौरवांवित महसूस कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed