{"_id":"5c023111bdec2241417d1cdf","slug":"america-proposal-to-name-saudi-embassy-route-named-jamal-khashoggi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: सऊदी दूतावास वाले मार्ग का नाम 'जमाल खशोगी' रखने का प्रस्ताव","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: सऊदी दूतावास वाले मार्ग का नाम 'जमाल खशोगी' रखने का प्रस्ताव
भाषा, वाशिंगटन
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार जमाल शखोगी
वाशिंगटन में स्थानीय अधिकारियों ने सऊदी अरब दूतावास के बाहर एक मार्ग का नाम पत्रकार जमाल खशोगी के नाम पर रखने के प्रस्ताव के समर्थन में वोट किया है। अगर प्रस्ताव को सिटी काउंसिल की मंजूरी मिली तो सऊदी दूतावास से गुजर रहे इस मार्ग का नाम 'जमाल खशोगी मार्ग' हो जाएगा।
विज्ञापन
अमेरिकी निवासी खशोगी की अक्टूबर में इस्तांबुल में सऊदी दूतावास के भीतर हत्या कर दी गई थी। शुरूआत में नकारने के बाद सऊदी अरब ने खशोगी की हत्या की बात कबूल कर ली थी। सीएनएन के मुताबिक मार्ग का नाम बदलने का विचार एक महीने पहले एक ऑनलाइन याचिका के बाद आया है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है, "मार्ग का नाम बदलने का सुझाव सऊदी अरब के अधिकारियों को रोजाना यह याद दिलाने के लिए दिया गया है कि ऐसी हत्याएं पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और यह अमेरिका के प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति समर्थन को दर्शाता है।"
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसी साल रूस के दूतावास के बाहर भी एक सड़क का नाम बदलकर बोरिस नेम्तसोव रखा गया था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक बोरिस नेम्तसोव की 2015 में मॉस्को में हत्या कर दी गई थी।