फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America: Kamla harris won senate election

कमला हैरिस ने रचा इतिहास, बनीं सीनेट में पहुंचने वाली पहली भारतवंश्ाी

Wed, 09 Nov 2016 10:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
America: Kamla harris won senate election
kamla harris - फोटो : indian express

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव परिणामों में डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन के बीच चल रही जोर आजमाइश में भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारतीय मूल की कमला हैरिस सीनेटर का चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी डेमोक्रैट लॉरेट सांशेज को लगभग एकतरफा मुकाबले में मात दे दी। 

विज्ञापन


कैलिफोर्निया की अटार्नी जनरल कमला हैरिस ने सीनेट में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। वह भारतीय मूल की पहली महिला हैं जो सीनेट में पहुंची हैं। अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन में पहुंचने वाली पहली भारतीय कमला हैरिस को राष्ट्रपति बराक ओबामा और उप राष्ट्रपति जो बोइडेन का समर्थन हासिल था।
विज्ञापन


हालांकि चुनाव से पहले ही 51 वर्षीय हैरिस की जीत की प्रबल संभावना जताई जा रही थी। चुनाव पूर्व हुए तमाम सर्वेक्षणों में वह अपने प्रतिद्वंदी से काफी आगे दिख रही थी, जिसके बाद से उनकी जीत की अटकलें तेज हो गईं थी। मंगलवार को हुए चुनाव में इस पर मुहर भी लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई की रहने वाली हैं कमला हैरिस की मां

America: Kamla harris won senate election

अमेरिका के सबसे बड़े राज्य कैलिफोर्निया की अटार्नी जनरल कमला हैरिस का जन्म ओकलैंड में हुआ था। उनकी मां श्यामला गोपालन चेन्नई की रहने वाली थी जिन्होंने जमैका निवासी डोनाल्ड हैरिस से शादी की। 

अमेरिका में ही पढ़ी लिखी कमला हैरिस 2010 में कैलिफोर्निया की पहली महिला अटार्नी जनरल बनी थीं। इस पद पर बैठने वाली वह महिला एशियाई महिला थीं। वह साल 2014 में दोबारा इस पद पर चुनी गईं।

कमला की छोटी बहन माया हिलेरी की प्रचार अभियान के तीन प्रमुख सदस्यों में से एक हैं। कमला को राष्ट्रपति बराक ओबामा का काफी नजदीकी माना जाता है। उनके सीनेट में पहुंचने से भारत का प्रतिनिधित्व अब अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन में भी हो गया है। इससे पूर्व निचले सदन प्रतिनिध‌ि सभा में भारतीय मूल के कई प्रतिनिधि झंडा गाड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed