फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America is going to change H-1 B visa policy, only best will get this visa

एच-1 बी वीजा नीति में अमेरिका करेगा बड़ा बदलाव, पेशे में सर्वश्रेष्ठ को ही मिलेगा यह वीजा

Fri, 19 Oct 2018 05:07 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 05:07 AM IST
विज्ञापन
America is going to change H-1 B visa policy, only best will get this visa

ट्रंप प्रशासन एच-1 बी वीजा नीति में अगले साल जनवरी से बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अमेरिका की योजना एच-1बी वीजा के तहत विशेष व्यवसायों और रोजगार को नए तरीके से परिभाषित करने की है। नए प्रस्ताव के तहत अमेरिका की आईटी कंपनियों में वही विदेशी कर्मचारी काम कर पाएंगे जो सर्वश्रेष्ठ होंगे। 

विज्ञापन


अमेरिका के इस कदम से भारत की आईटी कंपनियों पर बड़े पैमाने पर असर पड़ सकता है। साथ ही भारतीय मूल के अमेरिकियों के स्वामित्व वाली छोटी और मध्यम आकार की कंपनियां भी इससे प्रभावित होंगी।

विज्ञापन

प्रतिभाशाली विदेशी नागरिकों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उठाया कदम

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा इस संबंध में जनवरी 2019 तक नया प्रस्ताव लाने की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य विशेष व्यवसाय की परिभाषा को संशोधित करना है ताकि एच-1बी वीजा के माध्यम से बेहतर और प्रतिभाशाली विदेशी नागरिकों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। 

डीएचएस ने कहा कि वह अमेरिकी कामगारों और उनके वेतन भत्तों के हितों को ध्यान में रखते हुए एच1बी वीजा के नियमों में संशोधन करेगा। अमेरिकी सरकार ने कहा कि एच-1बी वीजा धारकों को नियोक्ताओं से उचित वेतन सुनिश्चित करने के लिए गृह सुरक्षा विभाग और भी कदम उठाएगा। 

एच-4 वीजा में भी बदलाव  

अमेरिका एच-4 वीजा में उस नियम को खत्म करने की तैयारी कर रहा है, जिससे हजारों आव्रजक पेशेवरों के जीवन साथी अमेरिका में कार्य करने के पात्र हो जाते हैं। इस नियम को समाप्त करने से 70 हजार से अधिक एच-4 वीजा धारक प्रभावित होंगे। यह वीजा एच1बी वीजा धारकों के पत्नी या पति को दिया जाता है। ओबामा प्रशासन ने 2015 में इसे शुरू किया था।  

विज्ञापन

पिछले साल 60 हजार से  भारतीयों को मिला ग्रीन कार्ड 

अमेरिका में पिछले साल 60,394 भारतीयों को ग्रीन कार्ड मिले जबकि यहां स्थायी तौर पर रहकर काम करने की छूट देने वाली इस सुविधा के लिए छह लाख भारतीय इंतजार कर रहे थे।

अप्रैल, 2018 के आंकड़ों के मुताबिक, 6,32,219 भारतीय प्रवासी, उनकी पत्नियां और बच्चे ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल जिन 60,394 भारतीयों को ग्रीन कार्ड मिले, उनमें से 23,569 लोगों को रोजगार के आधार पर ये कार्ड मिले। अमेरिका में ग्रीन कार्ड प्राप्त होने के बाद व्यक्ति स्थायी तौर पर यहां रह सकते हैं और काम कर सकते हैं। 

वहीं 20,549 ग्रीन कार्ड भारतीयों के करीबी रिश्तेदारों (पत्नी, बच्चों, माता-पिता) को मिले। इसके अलावा 14,962 कार्ड परिवार से जुड़ी श्रेणी के लोगों को मिले। अमेरिका के गृह मंत्रालय की ओर से दो अक्तूबर को ये हालिया आंकड़े जारी किए गए। इसके मुताबिक ग्रीन कार्ड प्राप्त करने वाले भारतीयों की संख्या में मामूली कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed