फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America: Indian engineer killed, wife critically injured in hit-and-run accident

अमेरिका: हिट एंड रन में एक और भारतीय इंजीनियर की मौत

Thu, 30 Mar 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Thu, 30 Mar 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
America: Indian engineer killed, wife critically injured in hit-and-run accident
अंशुल शर्मा और समीरा भारद्वाज - फोटो : The Indian Express

अमेरिका में फिर से एक भारतीय की मौत का मामला सामने आया है। हिट एंड रन में 30 साल के भारतीय इंजीनियर अंशुल शर्मा की मौत हो गई, जबकि इंजीनियर की पत्नी समीरा भारद्वाज बुरी तरह से जख्मी हो गईं। ये घटना रविवार को कोलंबस शहर में हुई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये दंपति बफर्ड बाइक लेन में टहल रहा था तभी पीछे से आ रही मिनी वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। बस ड्राइवर शराब के नशे में था। इस दुर्घटना में इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी समीरा को गंभीर हालत में इंडियाना यूनिवर्सिटी के हेल्थ मेथोडिस्ट हॉस्पिटल ले जाया गया। समीरा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


आरोपी वैन ड्राइवर माइकल डेमाइओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजल इंजन बनाने वाली कमिंस कंपनी जिसमें अंशुल कार्यरत थे, अंशुल के परिवार वालों के संपर्क में है। जल्द ही इंजीनियर का पार्थिव शरीर भारत पहुंचा दिया जाएगा। कंपनी प्रवक्ता ने बताया कि इंजीनियर की पत्नी को हर संभव मदद देने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या हो चुकी है। 22 फरवरी को अमेरिका के कंसास में 2 भारतीयों पर नस्लीय हमला हुआ था। इसे हमले में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की मौत हो गई थी जबकि आलोक मदसानी इस हमले में घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed