फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america in search of 3 pakistani leaders

हक्क़ानी नेटवर्क के नेताओं पर तीन करोड़ डॉलर का इनाम

Thu, 21 Aug 2014 12:59 PM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
america in search of 3 pakistani leaders

अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित चरमपंथी संगठन हक्क़ानी नेटवर्क के प्रमुख नेताओं के बारे में सूचनाएं देने वालों के लिए तीन करोड़ डॉलर के पुरस्कार की घोषणा की है।

विज्ञापन


अमेरीकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, ''विभाग ने अज़ीज़ हक्क़ानी, ख़लील-अल-रहमान हक्क़ानी, यहया हक्क़ानी और अब्दुल रऊफ़ ज़ाकिर का पता बताने वालों को ये पुरुस्कार देगा।
विज्ञापन

बढ़ाई गई ईनाम की राशि

america in search of 3 pakistani leaders

बयान के मुताबिक़ समूह के नेता सिराजुद्दीन हक्‍क़ानी पर पहले से घोषित पचास लाख डॉलर के इनाम को बढ़ाकर एक करोड़ डॉलर कर दिया गया है।

अमेरीकी विदेश विभाग ने कहा है कि हक्क़ानी नेटवर्क के अल-क़ायदा और अफ़ग़ान तालिबान के साथ ताल्लुक़ात हैं। उनका इलाक़े के अन्य चरमपंथी संगठनों के साथ भी संबंध हैं।

बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान स्थित हक्क़ानी नेटवर्क सबसे ख़तरनाक चरमपंथी संगठन है, जो अफ़ग़ानिस्तान में अमेरीका के नेतृत्व वाले गठबंधन सेना और अफगानी सैनिकों को निशाना बना रहा है।

अमरीका ने हक़्क़ानी नेटवर्क को चरमपंथी संगठन घोषित कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed