{"_id":"58f6f0894f1c1bb446472196","slug":"america-gunman-yelling-allahu-akhbar-targets-white-men-kills-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: बंदूकधारी ने 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते हुए की फायरिंग, 3 की मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: बंदूकधारी ने 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते हुए की फायरिंग, 3 की मौत
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कैलिफोर्निया में मंगलवार को एक बंदूकधारी ने 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लेने से पहले बंदूकधारी ने अल्लाहु अकबर चिल्लाते हुए दोबारा फायर किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कैलिफोर्निया: बर्नाडिनो शहर के प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी, 3 की मौत
विज्ञापन
पुलिस प्रमुख जेरी डायर ने कहा, 'हिरासत में लिए गए 39 वर्षीय संदिग्ध कोरी अली मुहम्मद की पिछले हफ्ते फ्रेस्नो के मोटल 6 में एक निहत्थे सुरक्षा गार्ड पर शूटिंग के सिलसिले में भी तलाश थी।'
विज्ञापन
डायर ने कहा कि मुहम्मद ने एक मिनट से भी कम वक्त में फ्रेस्नो में स्थानीय समय के मुताबिक 10:45 एक बड़े कैलिबर हैंडगन से 16 राउंड फायर किया। इसके बाद उसे एक पुलिस ऑफिसर ने गलियों वहीं की गलियों में भागते देखा।
यह भी पढ़ें- अमेरिका: हिट एंड रन में एक और भारतीय इंजीनियर की मौत
डायर ने बताया कि पुलिस ऑफिसर को देखते ही मुहम्मद फौरन जमीन पर बैठ गया। जिसके बाद उसे उसे हिरासत में ले लिया गया, और जब उसे ले जा रहा था तो वह 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाने लगा।
अरबी में 'अल्लाहु अकबर' का मतलब 'र्ईश्वर महान है' होता है।
डायर ने आगे बताया कि कोरी अली मुहम्मद श्वेत लोगों को पसंद नहीं करता। पुलिस प्रमुख ने मुहम्मद की गिरफ्तारी के बाद उसके बयान और फेसबुक पोस्ट का हवाला देते हुए बताया कि संदिग्ध अफ्रीकन-अमेरिकन है और वह ब्लैक जीसस निकनेम इस्तेमाल करता है।