{"_id":"5bd7ffa1bdec2269625f5f61","slug":"america-gave-order-to-build-its-new-building-in-delhi-to-albama","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलबामा को अमेरिका ने दिया दिल्ली में नयी ईमारत के नर्माण का ठेका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अलबामा को अमेरिका ने दिया दिल्ली में नयी ईमारत के नर्माण का ठेका
भाषा, वाशिंगटन
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
Building
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने नयी दिल्ली में अपने दूतावास की नई इमारत के निर्माण का ठेका अलाबामा की एक कंपनी को दिया है। एक आधिकारिक घोषणा में सोमवार को बताया गया कि अलाबामा की बी एल हर्बर्ट इंटरनेशनल ऑफ बर्मिंघम को इमारत के निर्माण का ठेका दिया गया है। इस इमारत की वास्तुकला का जिम्मा न्यूयॉर्क की डब्ल्यूईआईएसएस/मैनफ्रेडी कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह परिसर दूतावास समुदाय के लिए सुरक्षित और आधुनिक सुविधा मंच उपलब्ध कराएगा।’’ अभी दूतावास की नई इमारत के बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
वास्तुकार कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार 28 एकड़ में फैले दूतावास के परिसर को बहुआयामी परिसर में बदला जाएगा। भारत के वास्तुकला और लैंडस्केप को एक साथ लाने की परंपरा से प्रेरणा लेते हुए इमारत में पत्थरों, कैनोपी और गार्डन वॉल को पेश किया जाएगा जो इमारत को 21वीं सदी का रूप देंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी वास्तुकार एडवर्ड डुरेल स्टोन द्वारा डिजाइन किये गए दूतावास के खुलने के करीब 60 साल बाद इस इमारत का कायाकल्प किया जाएगा जिसमें पर्यावरणीय प्रबंधन के जरिए अमेरिकी कूटनीति के सांकेतिक मूल्यों को दर्शाया जाएगा।