{"_id":"596e753e4f1c1b6a348b46e9","slug":"america-claims-is-becoming-weak-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का दावा अफगानिस्तान में कमजोर पड़ने लगा आईएस","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका का दावा अफगानिस्तान में कमजोर पड़ने लगा आईएस
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Wed, 19 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
IS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका का दावा है कि आतंकी सरगना अबु सईद के मारे जाने के बाद इस्लामिक स्टेट खोरासन (आईएस-के) अफगानिस्तान में कमजोर पड़ा है। हालांकि अमेरिका का यह भी मानना है कि अफगानिस्तान में अब भी आईएस के सैकड़ों लड़ाके छिपे हो सकते हैं।
विज्ञापन
पेंटागन के प्रवक्ता और नौसेना के कैप्टन जेफ डेविस ने कहा कि हमें नहीं लगता कि अब अफगानिस्तान में 1,000 से ज्यादा आतंकी बचे होंगे। हालांकि नंगेर प्रांत में उनका कब्जा है जहां निश्चित रूप से आईएस आतंकी मौजूद हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चूंकि अब यह संगठन अफगानिस्तान में अपनी पकड़ खो रहा है इसलिए बचे आतंकियों का ज्यादातर समय खुद को बचाने की कोशिशों में निकल रहा है। डेविस ने संवाददाताओं को बताया कि पिछले हफ्ते हवाई हमले में आईएस-के प्रमुख अबू सईद के मारे जाने से इस संगठन की विस्तार योजनाएं बाधित हुई हैं।
विज्ञापन
बीते एक साल में ऐसा तीसरी बार है, जब अमेरिकी सेना के हमलों में आईएस-के समूह का मौजूदा नेता मारा गया है।