अमेरिका ने इराक में तेज किए हमले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने उत्तरी इराक में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चरमपंथियों के खिलाफ दो और हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने इन हमलों की पुष्टि की है।
पेंटागन का कहना है कि अमेरिकी ड्रोन विमानों ने चरमपंथियों के मोर्टार ठिकानों को निशाना बनाया है और इसमें कुछ चरमपंथी मारे भी गए हैं।
इराक के शहर इरबिल के निकट अमेरिकी ड्रोन और मानव रहित लड़ाकू विमानों ने कुछ ठिकानों की पहचान करने के बाद उन्हें निशाना बनाया है। इराक और सीरिया के एक बड़े हिस्से पर सुन्नी मुसलमानों के समूह आईएस ने कब्ज़ा कर रखा है।
हजारों अल्पसंख्यक ने किया पलायन
चरमपंथियों के आक्रामक रवैये के वजह से इराक के उत्तरी इलाके से हजारों अल्पसंख्यक पलायन कर गए हैं।
इन चरमपंथियों ने इराक के सबसे बड़े बांध पर भी नियंत्रण कर लिया है। अमेरिका ने इराक से साल 2011 में अपने सैनिकों को वापस बुला लिया था।
उसके बाद ये पहला मौका है जब अमेरिका ने इराक में सीधी सैन्य कार्रवाई शुरू की है।