फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America ask pakistan to must take action against terrorist groups

अमेरिका ने फिर लगाई पाक को फटकार, कहा- आतंकवाद खत्म करो वरना हम एक्शन लेंगे

Fri, 27 Oct 2017 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 27 Oct 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
America ask pakistan to must take action against terrorist groups
ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रहता है तो अमेरिका अपने तरीके से इस लक्ष्य को पूरा करेगा।
विज्ञापन


नोर्ट ने आगे कहा 'हमने कई बार पाकिस्तान को आतंक के पनाहगाहों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है ऐसे में उनको अपनी सीमा में मौजूद आतंक को खत्म करना चाहिए।'
विज्ञापन


पढ़ें- पाक के बचाव में आया चीन, बोला- आतंकवाद का मुकाबला करने में सबसे आगे पाकिस्तान
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान पहुंचने पर अमेरिकी रक्षामंत्री रैक्स टिलरसन ने अपना तल्ख रवैया बरकरार रखते हुए पाक को उसी की जमीन पर नसीहत और चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी धरती पर सिर उठा रहे आतंकवाद का जड़ से खात्मा करे।

आतंकवाद का मुकाबला करने में सबसे आगे पाकिस्तान

America ask pakistan to must take action against terrorist groups
चीन ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान का समर्थन करते हुए उसके आतंकवाद विरोधी प्रयासों की सराहना की है। चीन की ओर से यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के उस बयान के बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने देश में आतंकवादी संगठनों का खात्मा करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का मुकाबला करने में सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से पाकिस्तान ने आतंकवाद का मुकाबला करने की दिशा में कई सकारात्मक प्रयास किए हैं। इससे पहले भी जब आतंकवाद को रोकने में नाकाम रहने में पाकिस्तान की आलोचना की गई तब भी चीन उसके बचाव में हमेशा आगे आता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed