फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america 3d gun printer

थ्रीडी बंदूक का ब्लूप्रिंट इंटरनेट से हटेः अमेरिका

Sun, 19 May 2013 11:00 PM IST
Updated Sun, 19 May 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
america 3d gun printer

अमेरिकी सरकार ने कहा है कि थ्रीडी प्रिंटर तकनीक से तैयार बंदूक से जुड़ी ऐसी जानकारियां जोकि ऑनलाइन माध्यमों पर उपलब्ध हैं, हटा ली जाएं।

विज्ञापन


यह फैसला उस वक्त आया है जबकि प्लास्टिक से बनी इन बंदूकों का इंटरनेट पर मौजूद ब्लूप्रिंट का एक लाख से भी अधिक बार डाउनलोड किए जाने की जानकारी उभकर सामने आई।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने इस बंदूक के डिजाइनर डिफेंस डिस्ट्रीब्यूटेड से कहा है कि इसके ब्लूप्रिंट को ऑनलाइन माध्यमों पर प्रसारित करने से हथियारों से जुड़े नियम-कायदों का उल्लंघन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कंपनी की वेबसाइट ‘डिफकेड’ पर मौजूद फाइलें हटा ली गई हैं। फिर भी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या लोग अभी भी इस थ्री डी बंदूक की ब्लूप्रिंट तक पहुंच पा रहे हैं।


डाउनलोडिंग
ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी मेगा इस वेबसाइट का प्रबंधन देख रही है।

थ्री डी बंदूक की ब्लूप्रिंट इंटरनेट पर फाइल शेयर करने वाली कई वेबसाइट्स पर प्रसार के लिए व्यापक तौर उपलब्ध हैं।

डिफेंस डिसट्रिब्यूटेड के संस्थापक कॉडी विल्सन ने बीबीसी को बताया कि जिन्न अब बोतल से बाहर आ चुका है।

वह कहते हैं, "जैसे ही लोगों ने सुना कि कुछ हुआ है। फाइल शेयरिंग वेबसाइट पर लोगों की बाढ़ सी आ गई। मैं यहां बैठा डाउनलोडिंग की चढ़ती हुई डिमांड देख पा रहा हूं।"

रक्षा व्यापार से जुड़े नियम कायदों पर निगरानी रखने वाले महकमे के दफ्तर ने विल्सन को लिखा है कि जब तक वे यह साबित न कर दें कि उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा है इस थ्री डी तकनीक से तैयार बंदूक से जु़ड़ी ऑनलाइन माध्यमों पर उपलब्ध सूचनाएं आम लोगों की पहुंच से हटा ले।

क्या है थ्री डी प्रिंटर?
थ्री-डी प्रिंटर तकनीक को उत्पादन का भविष्य माना जा रहा है। इस तकनीक में एक के ऊपर एक प्लास्टिक की परत चढ़ाकर कठोर वस्तुएं तैयार की जाती हैं।

america 3d gun printerइसके पीछे ये सोच है कि किसी सामान को दुकान से खरीदने के बजाय प्रिंट कर लेना ज्यादा आसान और बेहतर है।

इस तकनीक में उपभोक्तातों को ये आसानी होगी कि वो घर में ही अपनी पसंद की डिजाइन डाउनलोड करके सामान प्रिंट कर लें।

ऑन लाइन नीलामी करने वाली वेबसाइट ई बे के मुताबिक जिस थ्री डी प्रिंटर की सहायता से इसे बनाया गया है उसकी लागत 8000 डॉलर है।

गन के अलग-अलग हिस्सों को एबीएस प्लास्टिक की सहायता से बनाया गया था. इसे बाद में जोड़कर एक किया गया। केवल फायरिंग पिन को धातु से बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed