फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   amercica: State Department reverses visa ban

'मुस्लिम बैन' का फैसला वापस लेने के बाद बोले ट्रंप- कोर्ट का फैसला हास्यास्पद

Sun, 05 Feb 2017 11:02 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन Updated Sun, 05 Feb 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
 amercica: State Department reverses visa ban
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : file photo

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर सात मुस्लिम देशों के नागरिकों पर लगाया गया बैन वापस ले लिया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक एलान कर दिया है। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन को अपना फैसला अमेरिका की सिएटल कोर्ट के फैसले के बाद बदलने को मजबूर होना पड़ा है। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कोर्ट के फैसले को हास्यास्पद बताया और इसे बदलने की बात कही।

विज्ञापन


अमेरिका में सिएटल के फेडरल जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के देश में प्रवासियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के एक सप्ताह पुराने आदेश को रोक दिया है। इसके बाद सात मुस्लिम देशों के वीजाधारकों के लिए अमेरिका के दरवाजे फिर से खुल गए हैं। व्हाइट हाउस ने इसे ‘अपमानजनक’ आदेश बताते हुए कहा कि जल्द ही जज के इस आदेश को रोकना होगा। हालांकि अदालत के फैसले के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के विवादित आदेश को लागू कराने की प्रक्रिया को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने निरस्त किए गए 60 हजार वीजा बहाल कर दिए हैं।’ जिनके पास वीजा है, अब वे अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं।वहीं, बाद में व्हाइट हाउस ने ‘अपमानजनक’ शब्द को सुधारते हुए दोबारा बयान जारी किया कि ‘हमारा मानना है कि राष्ट्रपति का ये आदेश कानूनी तौर पर सही व उचित है। यह देश व अमेरिकी जनता की सुरक्षा के लिए है जो उनका संवैधानिक अधिकार है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अदालती आदेश के बाद सरकार ने रात में एक कांफ्रेंस कॉल द्वारा एयरलाइंस को कहा कि यात्रियों को उड़ान की अनुमति दे दें। ये एयरलाइंस अमेरिका जाने वाले प्रतिबंधित देशों के यात्रियों को प्लेन में बैठने से रोक रही थीं। ट्रंप प्रशासन कोर्ट के आदेश को जल्द ही पलट सकता है लेकिन अदालत का यह आदेश उसके लिए अब तक का सबसे बड़ा कानूनी झटका है।

कोर्ट का फैसला हास्यास्पद, इसे बदलेंगे : ट्रंप

 amercica: State Department reverses visa ban

व्हाइट हाउस के मुताबिक न्याय विभाग जल्द ही अदालत के इस फैसले को रोकने के लिए आपातकालीन अपील दाखिल करेगा।सिएटल के जज जेम्स रॉबर्ट ने सरकारी वकीलों के उन दावों को खारिज कर दिया था जिनमें कहा गया था कि अमेरिकी राज्य ट्रंप के कार्यकारी आदेश पर फैसला नहीं दे सकते हैं। जज ने यह रोक वाशिंगटन प्रांत व मिनेसोटा की ओर से सरकारी आदेश पर राष्ट्रव्यापी रोक लगाने के लिए की गई अपील के बाद लगाई।

कोर्ट का फैसला हास्यास्पद, इसे बदलेंगे : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आदेश के खिलाफ अदालत के फैसले को हास्यास्पद करार दिया है। इतना ही नहीं, ट्रंप ने अदालत के इस फैसले को पलटने का भी संकल्प लिया है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि अदालत के विचार हास्यास्पद हैं और उनके आदेश को उलट दिया जाएगा। 

इस दौरान वह मुस्लिम देशों और प्रवासियों पर प्रतिबंध लगाने वाले कार्यकारी आदेश का विरोध करने वाले लोगों पर भी जमकर बरसे। ट्रंप ने कहा, ‘दिलचस्प बात यह है कि मध्य पूर्वी देश उनके इस प्रतिबंध से सहमत हैं। वे जानते हैं कि अगर कुछ खास लोगों को देश में घुसने की इजाजत दी गई, तो वे हत्याएं और विनाश करेंगे।’

एयरलाइंस ने अमेरिका जाने वाले यात्रियों को हरी झंडी दी
अमेरिकी अदालत की रोक के बाद शनिवार को कई एयरलाइंस ने यात्रियों को अमेरिका के लिए उड़ान भरने की हरी झंडी दे दी। हालांकि कुछ एयरलाइंस अब भी भावी हालात का इंतजार कर रही हैं। एयर फ्रांस, कतर एयरवेज, लुफ्थांसा और स्विच एयरवेज एयरलाइंस ने कहा कि अगर संबंधित मुस्लिम देशों के नागरिकों के पास वीजा है, तो वे अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed