इसराइल के लिए सभी विमान सेवाएं स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजा में जारी संघर्ष के बीच अमरीका और यूरोप के नागरिक उड्डयन नियंत्रकों ने एयरलाइंस कंपनियों से इसराइल के लिए हवाई सेवाए स्थगित करने को कहा है। ऐसा सुरक्षा कारणों के चलते किया गया है क्योंकि एक रॉकेट तेल अवीव हवाई अड्डे के पास गिरा था।
अमरीका के संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने डेल्टा, यूनाइटेड और यूएस एयरवेज को 24 घंटे के लिए इसराइल के लिए विमान सेवाएं रोकने को कहा है।
यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (ईएएसए) ने भी अपनी एयरलाइंस कंपनियों से तेल अवीव के लिए उडान न भरने को कहा है।
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अमरीका से इस फैसले की समीक्षा करने की अपील की है। वहीं इसराइल के यातायात मंत्रालय का कहना है कि तेल अवीव का बेन ग्यूरियान हवाई अड्डा पूरी तरह सुरक्षित है।
संघर्ष खत्म करने की अपील
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इसराइल और फलस्तीनियों से अपील की है कि वो गजा संघर्ष को खत्म करने के लिए लड़ाई रोककर बातचीत शुरू करें।
इसराइल की ओर से कूटनीतिक प्रयास किए जाने के बाद मून ने यह बात कही।
अधिकारियों का कहना है कि गजा में 14 दिन से जारी लडाई में 600 फलस्तीनी और 29 इसराइली मारे गए हैं। इससे पहले अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा कि मिस्र के संघर्ष विराम के प्रस्ताव को आधार बनाया जाए।
गजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 3640 लोग घायल हुए हैं। गजा में जारी संकट के बीच इसराइल ने कहा है कि संघर्ष विराम प्रस्तावों को न मानने के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।