फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   al qaeda threat usa issued alert

अल कायदा से खतरा, अमेरिका में अलर्ट

Sat, 03 Aug 2013 11:11 AM IST
Updated Sat, 03 Aug 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
al qaeda threat usa issued alert

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा से संबंधित अंतरराष्ट्रीय अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अल क़ायदा और उससे संबंधित चरमपंथी गुट मध्य पूर्व और अन्य इलाक़ों में आतंकवादी हमले की साज़िश कर रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि ताज़ा सूचना के मुताबिक़ चरमपंथी संगठन अगस्त में हमला कर सकते हैं।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका की यात्रा करने वाले नागरिक सावधानी बरतें।

विदेश मंत्रालय ने 31 अगस्त तक के लिए यात्रा अलर्ट जारी किया है। बयान में कहा गया है, "मौजूदा सूचना के मुताबिक़ अल क़ायदा और उससे जुड़े चरमपंथी संगठन अगस्त के महीने में हमला कर सकते हैं।"


रविवार को दूतावास बंद
ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि वे अपने देश में ऐसे किसी नए ख़तरे से अनजान है।

अमेरिका ने कई देशों में रविवार को अपने दूतावास बंद करने की घोषणा की है। ये देश हैं इसराइल, मिस्र, तुर्की, अल्जीरिया, यमन, सऊदी अरब और बांग्लादेश। मुस्लिम देशों में रविवार कामकाजी दिन होता है।
विज्ञापन


लेकिन अमेरिका की घोषणा के मुताबिक कुछ देशों में रविवार को दूतावास बंद रहेंगे।

बीबीसी के साथ बातचीत में विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये भी संभव है कि अतिरिक्त दिन भी दूतावास बंद किए जा सकते हैं।

पिछले साल 11 सितंबर को लीबिया के बेनगाज़ी में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था, जिनमें चार अमेरिकी मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed