{"_id":"59d01e954f1c1bcd538b536b","slug":"al-farekh-convicted-of-failed-suicide-bombing-at-us-military-base-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में प्रशिक्षित अल-कायदा का अमेरिकी सदस्य दोषी करार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाकिस्तान में प्रशिक्षित अल-कायदा का अमेरिकी सदस्य दोषी करार
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे समेत कई आतंकी हमलों में शामिल रहने वाले अल-कायदा के अमेरिकी सदस्य को अमेरिका की एक अदालत ने दोषी ठहराया है। इस आतंकवादी ने अवैध तरीके से पाकिस्तान में जाकर आतंकी प्रशिक्षण लिया था।
विज्ञापन
मोहम्मद महमूद फारिख नामक इस आतंकवादी को सभी नौ आरोपी में दोषी ठहराया गया है। अब उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है।
कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी रोहदे ने कहा, आज अमेरिकी अदालत में अल-कायदा के अमेरिकी सदस्य को सजा दी गई। मुकदमे के दौरान पेश किए गए साक्ष्यों से यह साबित होता है कि वह कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। इनमें वर्ष 2009 में अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के अड्डे पर विस्फोटक से हमला करना भी शामिल है।
विज्ञापन
पढ़ें- जाकिर मूसा ने फिर उगला जहर, कहा- जब तक कश्मीर आजाद नहीं होगा चुप नहीं बैठूंगा
विज्ञापन
अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, अल-कायदा में शामिल होने के लिए विदेश जाने से पहले फारिख कनाडा के मानिटोबा विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। वर्ष 2008 में, फारिख और उसके दो साथी छात्र विदेशों में अमेरिका सेना के खिलाफ लड़ने के इरादे से पाकिस्तान गए थे। जिहादी भाषण सुनकर और वीडियो रिकॉर्डिंग देखकर फारिख और उसके साथी चरमपंथी बने।