फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Ahead of Modi-Trump meeting, Hizbul Mujahideen Chief Syed Salahuddin Named Global Terrorist By US

हिजबुल के मुखिया सलाहुद्दीन को अमेरिका ने घोषित किया अंतरराष्ट्रीय आतंकी

Tue, 27 Jun 2017 10:04 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन/नई दिल्ली
एजेंसी/ वाशिंगटन/नई दिल्ली Updated Tue, 27 Jun 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
Ahead of Modi-Trump meeting, Hizbul Mujahideen Chief Syed Salahuddin Named Global Terrorist By US

आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक मुहिम को बड़ी कामयाबी मिली है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कश्मीरी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात से कुछ घंटे पहले ही इसका एलान हुआ। पीएम मोदी की अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से मुलाकात के बाद इसकी अधिसूचना जारी की गई। 
विज्ञापन


इस फैसले के बाद अमेरिकी लोगों का सलाहुद्दीन के साथ किसी तरह का वित्तीय लेनदेन करना प्रतिबंधित होगा। अमेरिका में सलाहुद्दीन की सभी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। भारत ने इस कदम का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कदम दृढ़ता से इस बात को रेखांकित करता है कि भारत और अमेरिका आतंकवाद का सामना कर रहे हैं।
 
अमेरिकी विदेश विभाग ने सितंबर 2016 में कहा था कि हिजबुल के चीफ ने कश्मीर समस्या के किसी भी शांतिपूर्ण समाधान को रोकने की कसम खाई थी। सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह के नाम से भी पहचाने जाने वाले सलाहुद्दीन ने कश्मीरियों को आत्मघाती हमलावर के तौर पर प्रशिक्षण देने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि वह कश्मीर घाटी को भारतीय फौजों की कब्रगाह बना देगा। 


सलाहुद्दीन के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में हुई कई आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली। इसमें अप्रैल 2014 में हुए हमले भी शामिल हैं। इन हमलों में 17 लोग घायल हुए थे। सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित करने की अधिसूचना में कहा गया है कि हिजबुल चीफ ने आतंकवाद और दूसरे खतरे पहुंचाने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed