{"_id":"5981586b4f1c1b660b8b4635","slug":"after-the-wedding-in-america-the-bride-shot-a-gun-on-the-groom","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे पर तानी बंदूक ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे पर तानी बंदूक
बीबीसी, हिन्दी
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
केट एलिजाबेथ प्रिचार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के टेनेसी प्रांत में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसने शादी के कुछ ही देर बाद दूल्हे के सिर पर रिवाल्वर तान दी और ट्रिगर दबा दिया। 25 साल की
विज्ञापन
केट एलिजाबेथ प्रिचार्ड को दुल्हन की ड्रेस में पुलिस ने मरफ्रेसबोरो के एक मोटेल से हिरासत में लिया। घटना 31 जुलाई की है।
एलिजाबेथ ने कथित तौर पर शादी के बाद अपने दूल्हे के सिर पर 9 मिमी की पिस्टल रख दी और ट्रिगर दबा दिया। गनीमत ये रही कि पिस्टल में गोलियां नहीं भरी हुई थी। बाद में एलिजाबेथ ने पिस्टल में गोलियां भरी और हवा में कई गोलियां चलाई। हवा में की गई फायरिंग से वहां दहशत का माहौल बन गया और लोग भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन
पुलिस के वहां पहुंचने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बारे में बयान दिए। उन्होंने पुलिस को बताया कि नवविवाहित जोड़ा शराब पी रहा था और बाद में झगड़ने लगा। पुलिस
विज्ञापन
सार्जेंट कायले इवांस ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन दोनों ही पुलिस से सहयोग नहीं कर रहे थे।
इवांस ने स्थानीय मीडिया को बताया, दुल्हन ने अपनी शादी की ड्रेस से 9 मिमी
पिस्टल निकाली और अपने नए पति के सिर पर रख दी और ट्रिगर खींच दिया। पुलिस सार्जेंट ने बताया कि दुल्हन ने पिस्टल को मोटेल के बाथरूम में छिपाने की कोशिश की
थी।