एनआरआई को हमसफर बनाने से पहले लड़कियों को ये खबर जरूर पढ़ लेनी चाहिए। इसमें उनका भी फायदा है और उनके अपनों का भी, देखिए।
2 of 6
marriage
- फोटो : WondersList
राज्य में शादी पंजीकरण कानून को सख्ती से लागू किया जाना जरूरी है। क्योंकि एनआरआई दूल्हे राज्य की लड़कियों के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी करते है। इसके बाद लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर आसानी से निकल जाते हैं। आंकड़ों से यह साफ होता है कि पंजाब में हर दूसरे दिन एक लड़की एनआरआई दूल्हे की ठगी का शिकार हो रही है।
यह बात दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष व हाई लेवल कमेटी ऑन एनआरआई मैरिज डिस्प्यूट की सदस्य स्वाति मालीवाल ने कही। वह शनिवार 22 जुलाई को फेज-7 स्थित एनआरआई पुलिस थाने पहुंची थी। उन्होंने वहां पर अधिकारियों से मीटिंग की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना, जालंधर, रूपनगर, आदि क्षेत्रों में प्रवासी भारतीयों से जुड़े मामले अधिक आ रहे हैं।
स्वाति ने गैर सरकारी संगठनों और सामाजिक संगठनों द्वारा किए जा रहे कार्यों के आधार पर बताया कि पंजाब में हर साल हजारों लड़कियां एनआरआई दूल्हों की ठगी का शिकार हो रही हैं। केंद्र सरकार द्वारा इस मामले में ठोस कानून बनाया जा रहा है। उन्होंने एनआरआई पुलिस विंग के आईजी ईश्वर चंद शर्मा से मुलाकात करके पुलिस थाने के कामकाज को करीब से देखा और यहां आने वाली शिकायतों के बारे में जानकारी हासिल की।
वर्ष 2016 में पंजाब की लड़कियों की आईं थीं 300 कालें
स्वाति ने बताया कि एनआरआई पुलिस थाने में वर्ष 2016 में करीब चार हजार शिकायतें आई हैं। इनमें से करीब 300 शिकायतें ऐसी हैं जिनमें पंजाब की लड़कियां एनआरआई दूल्हों की ठगी का शिकार हुई हैं। मालिवाल ने कहा कि यह आंकड़ा इससे अधिक हो सकता है। क्योंकि अधिकतर लोग पुलिस में शिकायत करने से गुरेज करते हैं।