फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   After the pressure, donal Trump commanded to bow down the flag in honor of McCain

आलोचनाओं के बाद बैकफुट पर ट्रंप, मैक्केन के सम्मान में दिया झंडा झुकाने का आदेश

Tue, 28 Aug 2018 08:21 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
After the pressure, donal Trump commanded to bow down the flag in honor of McCain

भारत की पैरवी करने वाले अमेरिकी सांसद जॉन मैक्केन की 81 वर्ष में ब्रेन कैंसर से मौत के बाद उनके सम्मान के लिए दबाव पड़ने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने देश भर में झंडों को आधा झुकाने के आदेश दिए हैं। ट्रंप हमेशा से मैक्केन के विरोधी रहे हैं, ऐसे में दिवंगत अमेरिकी सीनेटर को उचित सम्मान नहीं देने पर चौतरफा आलोचनाओं से घिरे ट्रंप को अपने पुराने रुख से यू-टर्न लेकर यह आदेश जारी करना पड़ा है।

विज्ञापन


शनिवार को मैक्केन के निधन पर ट्रंप ने सिर्फ एक ट्वीट कर संवेदना जताई लेकिन श्रद्धांजलि तक नहीं दी। शनिवार को व्हाइट हाउस पर लगा झंडा भी झुकाया गया लेकिन सोमवार को यह ध्वज फिर पहले की तरह लहराता दिखाई दिया। किसी भी सीनेटर के निधन पर सामान्य नहीं है। इसलिए ट्रंप की आलोचना के बाद उन्हें फैसला वापस लेना पड़ा। 
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा, ‘नीतियों और राजनीति में हमारे मतभेदों के बावजूद मैं सीनेटर जॉन मैक्केन की अमेरिका को दी सेवा का सम्मान करता हूं। मैंने उनके अंतिम संस्कार के दिन तक अमेरिकी झंडा आधा झुकाए रखने के आदेश पर दस्तखत किए हैं।’ ट्रंप के इस आदेश के बाद व्हाइट हाउस समेत सभी सार्वजनिक भवनों, सैन्य प्रतिष्ठानों और दूतावासों पर झंडा आधा झुका रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि मैक्केन की याद में शुक्रवार को यूएस कैपिटोल में होने वाली मेमोरियल सर्विस में उपराष्ट्रपति माइक पेंस हिस्सा लेंगे। रक्षा मंत्री जिम मेटिस, चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली और एनएसए जॉन बोल्टन इस दौरान राष्ट्रपति का प्रतिनिधित्व करेंगे। 


ट्रंप ने प्रशस्ति पत्र तक नहीं किया जारी

वियतनाम युद्ध में भाग लेकर वॉर हीरो का दर्जा हासिल करने वाले जॉन मैक्केन ट्रंप के बड़े आलोचक थे। यहां तक कि दो बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार मैक्केन ने मृत्यु पूर्व ही अपनी शोकसभा की योजना बनाते वक्त अपनी ही पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप को वहां आने का न्योता नहीं दिया था। मैक्केन के निधन की खबर मिलने के बाद व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने दिवंगत तारीफ में एक स्टेटमेंट (प्रशस्ति पत्र) तैयार किया था जिसे जारी करने से ट्रंप ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed