{"_id":"59acf1884f1c1b43738b4f08","slug":"after-north-koreas-hydrogen-bomb-test-un-calls-united-nations-security-council-emergency-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ कोरिया के 'महाबम' के टेस्ट के बाद UN ने बुलाई सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
नॉर्थ कोरिया के 'महाबम' के टेस्ट के बाद UN ने बुलाई सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी मीटिंग
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाॉर्थ कोरिया के हाइड्रोजन बम के टेस्ट के बाद यूएन ने यूनाईटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल की सोमवार को इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। ये हाइड्रोजन बम इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल पर लोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
यूएन में यूएस की एंबेसडर निक्की हैले ने रविवार को इस बैठक के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। निक्की ने कहा कि हमने जापान, फ्रांस, यूके और साउथ कोरिया के साथ इस मामले को लेकर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।
विज्ञापन
नॉर्थ कोरिया के हाईड्रोजन बम के परीक्षण को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने इसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी जेम्स मैटिस ने कड़े शब्दों में नॉर्थ कोरिया को जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों को नॉर्थ कोरिया की तरफ से धमकाया गया तो हम मजबूत सैन्य कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: नॉर्थ कोरिया का हाइड्रोजन बम मचा सकता है हिरोशिमा से ज्यादा बड़ी तबाही!
व्हाइट हाउस में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कोरिया, अमेरिका या उसकी सीमा से जुड़े गुआम में कोई भी कार्रवाई करता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि जो देश उत्तर कोरिया के साथ व्यापार कर रहे हैं, अमेरिका उनके साथ किसी भी तरह का व्यापार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यूएस इस तरह के विकल्पों पर विचार कर रहा है।