फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   after 32 years rape and murder culprit arrested with the help of napkin in America

अमेरिका में दुष्कर्म और हत्या के 32 साल बाद नैपकिन की मदद से पकड़ा गया अपराधी

Sun, 24 Jun 2018 05:02 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sun, 24 Jun 2018 05:02 AM IST
विज्ञापन
after 32 years rape and murder culprit arrested with the help of napkin in America
नैपकिन (फाइल फोटो)
नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के एक मामले में बेकार मानकर अलग रख दिए गए नैपकिन की मदद से 32 साल बाद अपराधी को धर दबोचा गया। पीयर्स काउंटी के अभियोजक ने 1986 में 12 साल की बच्ची के साथ हुई वारदात के मामले में गैरी चार्ल्स हर्टमैन (66) पर फर्स्ट डिग्री हत्या और दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मिशेला वेल्च और उसकी दो छोटी बहनें 26 मार्च, 1986 को वाशिंगटन में टकोमा के पगेट पार्क गई थीं। सुबह करीब 11 बजे मिशेला खाना लाने के लिए गई। इस दौरान दोनों छोटी बहनें वाशरूम गई थीं। लौटकर आने पर उन्हें मिशेला नहीं दिखी तो दोनों खेलने लगीं। थोड़ी देर बाद उन्होंने देखा कि पिकनिक की जगह पर खाना और साइकिल तो है, लेकिन मिशेला नहीं है। उन्होंने बेबी सिटर को इस बारे में बताया। बेबी सिटर ने तुरंत उनकी मां को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से मिशेला को ढूंढना शुरू किया। उसी रात एक सुनसान घाटी में मिशेला का शव मिला। टकोमा पुलिस के प्रमुख डॉन रैम्सडेल ने बताया कि मिशेला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। पुलिस ने सबूत जुटाए, लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस ने सबूतों से एक पुरुष डीएनए प्रोफाइल तैयार किया, लेकिन प्रांत और राष्ट्रीय डेटाबेस में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में पुलिस ने नई तकनीक के साथ मामले की दोबारा जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए दो भाइयों की पड़ताल और निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान डिटेक्टिव स्टीव रियोपेल हर्टमैन का पीछा करते हुए एक रेस्टोरेंट पहुंचे। रियोपेल ने बताया कि हर्टमैन के रेस्टोरेंट के जाने बाद उन्होंने उसकी इस्तेमाल की गई नैपकिन वाशिंगटन स्टेट पैट्रोल क्राइम लैब को भेज दीं। 


मंगलवार को लैब ने पुलिस को बताया कि रेस्टोरेंट से लिए गए नैपकिन और वारदात की जगह से जुटाए गए नेपकिन पर मौजूद डीएनए एक ही व्यक्ति के हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर हर्टमैन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed