फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   accused of boston blast denies charges

बॉस्टन धमाके: अभियुक्त ने खुद को बताया निर्दोष

Thu, 11 Jul 2013 03:19 PM IST
Updated Thu, 11 Jul 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
accused of boston blast denies charges

बॉस्टन मैराथन धमाकों के मुख्य अभियुक्त ज़ोख़र सारनाएफ़ ने अदालत में हुई अपनी पहली पेशी में खुद को निर्दोष बताया है।

विज्ञापन


19 वर्षीय सारनाएफ़ पर 15 अप्रैल 2013 को हुए दो बम धमाकों के मामले में व्यापक विध्वंस के हथियार के प्रयोग के कुल 30 मामले चल रहे हैं। इन धमाकों में एक आठ वर्षीय बच्चे सहित कुल तीन लोग मारे गए थे।

सारनाएफ़ अदालत में जेल की नारंगी पोशाक और बेड़ियों में आए थे। अदालत में जब उन पर लगे गए आरोप पढ़े गए तो उन्होंने कहा कि वो “दोषी नहीं हैं।”

अभियोजन पक्ष के वकील 17 मामलों में सारनाएफ़ के लिए मृत्युदंड की मांग कर सकते हैं।

धमाके में मारे गए तीन लोगों के अलावा धमाकों के अगले दिन विश्वविद्यालय के पुलिस अधिकारी को भी मारने का सारनाएफ़ पर आरोप है। कथित रूप से धमाकों के अगले दिन सारनाएफ़ और उनके भाई तमरलान ने इस पुलिस अफ़सर की हत्या की थी।
विज्ञापन


सारनाएफ़ पर धमाकों से कुछ समय पहले कार चुराने और चरमपंथी इस्लामी वेबसाइटों से सामाग्री डाउनलोड करने का भी आरोप है।

रिश्तेदार आए थे अदालत में
कार्यवाही के दौरान अदालत में मौजूद रहने के लिए काफी लोग स्थानीय समयानुसार सुबह 07:30 बजे से ही अदालत के बाहर जमा हो गए थे। अदालत के दोनों कमरे पूरी तरह भरे हुए थे। अदालत की कार्यवाही कुल सात मिनट चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारनाएफ़ अदालत में आए तो उनके चेहरे पर सूजन थी और हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी।

अभियुक्त की दो बहनें भी अदालत की कार्यवाही के दौरान मौजूद थीं। उनकी एक बहन कार्यवाही के दौरान रो रही थी, जबकि दूसरी के गोद में एक बच्चा था।

अदालत से बाहर ले जाते समय सारनाएफ़ को मुस्कराते हुए देखा गया। उन्होंने अपने परिवार के लोगों को अभिवादन का इशारा भी किया।

इकट्ठा लोगों में सारनाएफ़ के युवा मित्र हैंक अल्वारेज़ भी थे। 19 वर्षींय अल्वारेज़ ने कहा, “मैं उसे जानता हूं इसलिए मेरे लिए यह यकीन करना मुश्किल है कि उसने ऐसा किया है।”

पिछले महीने फेडरल ग्रैंड ज्यूरी के समक्ष हुई अभियोग की कार्यवाही के दौरान सारनाएफ़ उपस्थित नहीं थे। उन पर कुल तीस मामलों के तहत अपराधी होने का अभियोग लगाया गया। सारनाएफ़ अमेरिकी नागरिक हैं।

सारनाएफ़ की पहली अदालती पेशी अस्पताल में उनके बिस्तर के पास हुई थी। सारनाएफ़ पुलिस के छापे के दौरान हुई गोलीबारी में घायल हो गए थे। बाद में उन्हें बॉस्टन के निकट एक जेल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

नाव पर लिखा था संदेश
सारनाएफ़ के 26 वर्षीय बड़े भाई तमरलान धमाकों के बाद की गई एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में मारे गए थे। उनके ऊपर भी धमाकों में शामिल होने का संदेह था।

अधिकारियों का कहना है कि एक चोरी की कार में गोलीबारी की जगह से भागते समय सारनाएफ़ ने अपने भाई के ऊपर कार चढ़ा दी थी।

सारनाएफ़ को अगले दिन 19 अप्रैल को मैसाच्यूसेट्स के वाटरटाउन में एक आवासीय बगीचे में एक नाव में छिपा पाया गया था।

सारनाएफ़ पर लगाए गए अभियोगों के अनुसार उन्होंने नाव की दीवार और बीम पर धमाके करने का मकसद लिख रखा था।

अधिकारियों के अनुसार सारनाएफ़ ने लिखा था कि “अमेरिकी सरकार हमारे मासूम लोगों को मार रही है।” और “मैं ऐसे जघन्य कृत्य करने वालों को सजा दिए बगैर नहीं रह सकता।”


सारनाएफ़ और उनके भाई रूस के चेचेन मूल के मुस्लिम थे। वे करीब एक दशक से अमेरिका में रह रहे थे।

बॉस्टन मैराथन की समाप्ति रेखा के पास-पास रखे गए इन प्रेशर कुकर बम में लोहे की कीलें, छर्रे और कई अन्य नुकीली चीजों का प्रयोग किया गया था। इन धमाकों में 260 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

यह धमाका 11 सितंबर, 2001 के बाद अमेरिका में हुआ सबसे बड़ा घातक धमाका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed