{"_id":"5b70296042c7924e85595e48","slug":"accused-of-beaten-up-elderly-sikh-made-obscene-gestures-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख को पीटने के आरोपी ने कोर्ट में किए अश्लील इशारे ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख को पीटने के आरोपी ने कोर्ट में किए अश्लील इशारे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 12 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिछले सप्ताह 71 वर्षीय सिख को बुरी तरह पीटने के आरोपी युवक ने शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान अश्लील इशारे किए। इस दौरान वह हंस भी रहा था। आरोपी टेरॉन मैकएलिस्टर (18) के पिता डेरिल मैकएलिस्टर यूनियन सिटी के पुलिस प्रमुख हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेरॉन ने कोर्ट में घुसते समय वहां ख़ड़े कैमरामैन को मिडिल फिंगर दिखाई। ऐसा उसने दो बार किया। उसे अपनी हरकत पर कोई पछतावा नहीं था। 6 अगस्त, 2018 को 71 वर्षीय साहिब सिंह नट्ट को सुबह की सैर के दौरान टेरॉन और उसके नाबालिग साथी ने बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन
यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फुटेज में दो युवक नट्ट को पीटते हुए दिख रहे हैं। पुलिस मामले में नस्लीय हमले के नजरिये से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन