फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   accusations against apple regarding cheating readers

एप्पल ने लगाया पाठकों को करोड़ों का चूना?

Tue, 04 Jun 2013 06:11 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 04 Jun 2013 06:11 PM IST
विज्ञापन
accusations against apple regarding cheating readers

अमेरिका के सरकारी वकील का दावा है कि एप्पल कंपनी ने पुस्तक प्रकाशकों से करार करके आम पाठकों को करोड़ों डॉलर का चूना लगाया है।

विज्ञापन


आईपैड और आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल के खिलाफ मनमाने तरीक़े से क़ीमतें निर्धारित करने के एक मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील लॉरेंस बटरमैन ने न्यूयॉर्क की एक अदालत में सोमवार को ये दावा किया।

उन्होंने कहा कि 2010 में आईपैड के बाज़ार में आने के बाद ई-बुक्स की क़ीमतों में बढ़ोत्तरी एक सोची-समझी योजना का परीणाम थी।

हाँलाकि एप्पल के वक़ील ने इस मामले को ‘अजीब’ बताया है।

बचाव पक्ष के वक़ील ओरियन स्नाइडर ने कहा कि महंगाई को एप्पल और प्रकाशकों के बीच हुए करार से जोड़कर सरकार अपना पल्ला झाड़ रही है।

एप्पल कंपनी ने दावा किया है कि उसने अपने व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए पुस्तक प्रकाशकों के साथ सौदा किया है।

‘अजीब’ मामला
एप्पल ई-बुक्स विक्रेताओं द्वारा क़िताबों की क़ीमत निर्धारित किए जाने की बजाए प्रकाशकों को ख़ुद अपनी ई-बुक्स का मूल्य निर्धारित करने देता है।

अभियोजन पक्ष का कहना है कि एप्पल के प्रतिद्वन्द्वी ई-बुक विक्रेता अमेज़न को निशाना बनाने के लिए यह योजना बनाई गई।

एप्पल उतनी सस्ती दरों पर ई-बुक्स मुहैया नहीं करवा सकता था जितनी सस्ती दरों पर अमेज़न के ज़रिए ये किताबें मिल रहीं थीं।

उन्होंने कहा कि आईपैड आने के बाद अमेज़न पर सबसे ज़्यादा बिकने वाली क़िताबों की क़ीमतें बढ़ गईं। कुछ का मूल्य 9।99 डॉलर से बढ़ कर 12।99 से 14।99 डॉलर तक हो गया।
विज्ञापन


लेकिन ओरियन स्नाइडर ने सरकारी वकील को बीच में टोकते हुए दलील दी कि दूसरों के व्यापारिक निर्णयों के लिए एप्पल को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

सोमवार से न्यूयॉर्क में शुरू हुए इस मुक़दमें की सुनवाई के अगले कई हफ्तों तक चलने की उम्मीद है। पाँच प्रकाशकों के बीच इस मामले पर पहले ही समझौता हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed