{"_id":"5ac8f1754f1c1bc7618b609e","slug":"a-knife-attack-on-a-woman-wearing-a-hijab-in-the-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में हिजाब पहनी नर्स पर चाकू से हमला, 5,000 डॉलर का इनाम घोषित","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में हिजाब पहनी नर्स पर चाकू से हमला, 5,000 डॉलर का इनाम घोषित
एजेंसी, ह्यूस्टन
Updated Sat, 07 Apr 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक एंटी मुस्लिम युवक ने सरेआम एक 31 वर्षीय मुस्लिम महिला को चाकू मार कर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, घायल महिला एक नर्स है, जो ह्यूस्टन के एक अस्पताल में काम करती है। पुलिस ने हमलावर की जानकारी देने के लिए 5,000 डॉलर इनाम की घोषणा की है।
ह्यूस्टन चैप्टर ऑफ द काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स के अनुसार, हिजाब पहने हुए मुस्लिम महिला गुरुवार सुबह जब अपना काम खत्म कर कार से अपने घर लौट रही थी, तभी उसकी कार उत्तर पश्चिम हैरिस काउंटी में एक लाल कार से भिड़ गई। जब वह महिला अपनी कार से बाहर आई तभी एक शख्स ने उससे बहस की और फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में दो लोगों की पहचान की है जिनकी उम्र 20 और 35 वर्ष बताई जा रही है।