{"_id":"5b91fd5f867a557feb4e1f06","slug":"a-gunman-killed-three-people-including-an-indian-at-cincinnati-bank-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: बंदूकधारी ने बैंक में की अंधाधुंध फायरिंग, भारतीय समेत तीन की मौत, हमलावर ढेर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: बंदूकधारी ने बैंक में की अंधाधुंध फायरिंग, भारतीय समेत तीन की मौत, हमलावर ढेर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Sep 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Cincinnati bank firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के सिनसिनाटी शहर में एक बैंक में गुरुवार को एक बंदूकधारी ने अंधाधुध फायरिंग कर तीन लोगों की हत्या कर दी, जिसमें एक भारतीय भी शामिल है। मृतकों की पहचान फेलिप काल्डरन (48) और रिचर्ड न्यूकमर (64) के रूप में हुई है। वहीं, हमलावर की पहचान 29 वर्षीय ओमर एनरिक सांता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को भी मार गिराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इस गोलीबारी में 4 लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें सिनसिनाटी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमलावर बैंक के अंधाधुंध गोलियां बरसाता हुए बैंक के अंदर घुस गया और फायरिंग करता रहा। इस दौरान बैंक के अंदर मौजूद लोग तुरंत जमीन पर लेट गए। ठीक उसी वक्त एक बाहरी महिला बैंक के अंदर घुस गई, जबकि लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उनकी बातों को सुना नहीं। हमलावर ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में पृथ्वीराज कांडेपी नामक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। कांडेपी आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले थे। न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्य दूत संदीप चक्रवर्ती ने पीटीआई को बताया कि कंसुलेट, पुलिस और कांडेपी के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
उत्तर अमेरिका तेलुगू एसोसिएशन (टाना) के एक सदस्य ने बताया कि कांडेपी बैंक में सलाहकार के रूप में काम करते थे। उन्होंने बताया कि उनका शव भारत भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है।