फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   9 killed in last flight of 60 year old american plane who crashed after some minute of take off

आखिरी उड़ान पूरी करने से पहले 60 साल पुराने विमान में स्वाह हुईं नौ जिंदगियां

Fri, 04 May 2018 12:08 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
9 killed in last flight of 60 year old american plane who crashed after some minute of take off

आखिरी उड़ान भरने वाला अमेरिकी विमान अपना सफर पूरा करने से पहले ही क्रैश हो गया। यह हादसा जार्जिया के सवाना/हिल्टन हैड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गुरुवार को हुआ। जिससे विमान में मौजूद सभी 9 लोगों की मौत हो गई। नेशनल गार्ड जनरल के मुताबिक यह एयर नेशनल गार्ड सी-130 हरक्यूलिस कार्गो विमान प्यूर्टोरिका स्थित 156वीं वायु सेना का विमान था। अपने 60 वर्ष पूरे कर चुके विमान में टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही आग लग गई जिसका गोला हाईवे पर जा गिरा। 

विज्ञापन


हादसा इतना खतरनाक था कि 40 मीटर विंग्स वाले इस विमान का मलबा हाईवे पर एक किमी के दायरे तक फैल गया। धमाके के साथ क्रैश हुए इस विमान के पायलट ने आग के गोले में तबदील विमान को हाईवे पर कतार में चल रही कारों पर गिरने से बचाया। उसने खुद की जिंदगी जाने से पहले कई जानें बचा लीं और विमान को खाली जगह तक पहुंचाया। जिस कारण कोई भी वाहन उसकी चपेट में नहीं आया। 
विज्ञापन


वहां मौजूद प्रत्यदर्शी रोजर बेस्ट ने बताया कि विमान धमाके के साथ क्रैश हुआ था। वहीं नेशनल गार्ड जनरल ने बताया कि वायु सेना के इस विमान का मेंटिनेंस अप्रैल में हुआ था। उन्होंने बताया कि नेशनल गार्ड के सभी विमान पुराने हैं जिन्हें मेंटेनेंस की बेहद जरूरत है। उनके मुताबिक इस तरह के हादसों से सबक लेते हुए ऐसे विमानों के प्रयोग पर रोक लगनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed