फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   84 year old woman won largest powerball jackpot

84 साल की महिला पर छप्पर फाड़ धनवर्षा

Thu, 06 Jun 2013 03:52 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 06 Jun 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
84 year old woman won largest powerball jackpot

84 साल की एक महिला ने इतिहास का सबसे बड़ा पॉवरबॉल जैकपॉट जीत लिया है। कौन हैं वो और क्या करेंगी वो इतने पैसों का?

विज्ञापन


फ्लोरिडा में एक 84 वर्षीय महिला ने अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा पॉवरबॉल जैकपॉट जीत लिया है।

ग्लोरिया मैकेंज़ी ने पास के सुपरमार्किट से महज़ दो डॉलर का एक टिकट ख़रीदा था और जैकपॉट में उन्होंने पांच करोड़ नब्बे लाख डॉलर जीत लिए।

उन्हें दो विकल्प दिए गए थे – या तो वो पूरी रकम को तीस सालों तक किश्तों में लें या फिर एक ही बार में धनराशि ले लें, लेकिन कुछ कटौती के साथ।

ग्लोरिया ने दूसरा विकल्प चुना और कटौती के बाद तीन करोड़ इकत्तर लाख डॉलर की राशि एक ही बार में दिए जाने को कहा।

उनके टिकट का नंबर सभी जीतने वाले नंबरों से मेल खा गया, जिसके बाद उन्हें ये रकम हासिल हुई।

हांलाकि उन्होंने मीडिया से बात तो नहीं की लेकिन एक बयान जारी कर अपनी खुशी ज़ाहिर की।

'वरदान'
उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के साथ एक करार किया था जिसके तहत क्लिक करें जीतने पर वो आपस में इस रकम को बांटने वाले थे।

वो इससे पहले चार ऐसे ही टिकट खरीद चुकी थीं।

अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा, “इस वरदान के लिए मैं बहुत आभारी हूं और इसमें दिलचस्पी दिखाने के लिए जनता का शुक्रिया अदा करती हूं। टिकट खरीदने के लिए जब मैं कतार में खड़ी थी तो मुझसे आगे खड़ा शख़्स बहुत नर्मदिल इंसान था जिसने मुझे आगे आने दिया।”

उन्होंने मीडिया से अपील की कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए और बाकी के सवाल उनके वित्तीय सलाहकार से पूछे जाएं।

18 मई को दिए गए इस ईनाम को पिछले दो महीनों में जुटाया गया था और इसने पिछले पॉवरबॉल ईनाम की राशियों को पीछे छोड़ दिया था।

अमरीकी इतिहास में सबसे बड़ा जैकपॉट छह करोड़ छप्पन लाख डॉलर का था जो मार्च 2012 में तीन लोगों के बीच बंटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed