अमेरिका में भारतीय नागरिक को 82 साल की जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक अदालत ने हत्या के एक मामले में भारतीय नागरिक 30 वर्षीय अमनदीप सिंह धामी को 82 साल की जेल की सजा सुनाई है। उस पर 31 अगस्त 2008 को अमेरिका के सैंक्रामेंटो स्थित एक सिख खेल परिसर में एक समारोह के दौरान अपने हमवतन 26 वर्षीय परमजीत सिंह की हत्या करने और उसके सहयोगी साहिबजीत सिंह को घायल करने का आरोप था।
शुक्रवार को सैंक्रामेंटो सुपीरियर कोर्ट के जज रिचर्ड सूयोशी ने उसको हत्या करने और हत्या के प्रयास में 82 साल के कारावास की सजा सुनाई।
अमनदीप सिंह धामी दिनदहाड़े हत्या को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। हालांकि स्थानीय लोगों ने दूसरे आरोपी 28 वर्षीय गुरप्रीत सिंह गोसल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
25 साल के कारावास की सजा सुनाई थी
गोसल को 25 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। वहीं, धामी पांच साल के लिए अमेरिकी से भागकर भारत आ गया था, लेकिन भारतीय अधिकारियों ने उसको पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद धामी को 2013 में अमेरिका को प्रत्यर्पित कर दिया गया था। उसको पिछले साल जून में सैंक्रामेंटो सुपीरियर कोर्ट ने हत्या और हत्या करने के प्रयास में दोषी ठहराया था।
अभियोजक ने बताया कि धामी और गोसल ने सैन जोश नाइटक्लब में हुई भिड़ंत का बदला लेने के लिए परमजीत और उसके सहयोगी पर हमला किया। दोनों विरोधी गुटों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।