{"_id":"5ae022e54f1c1b3c0a8b66cb","slug":"80-percent-of-indian-women-will-become-unemployed-after-changes-in-h1-b-visa-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"H1-B वीजा नियमों में बदलाव के बाद 80 फीसदी भारतीय महिलाएं हो जाएंगी बेरोजगार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
H1-B वीजा नियमों में बदलाव के बाद 80 फीसदी भारतीय महिलाएं हो जाएंगी बेरोजगार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी प्रशासन एच-1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए ऐसी योजना बना रहा है जिससे वहां मौजूद 80 फीसदी भारतीय महिलाएं बेरोजगार हो जाएंगी। इस फैसले के बाद 70 हजार भारतीयों की नौकरी पर तलवार लटकी है, इसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
एक अमेरिकी सांसद ने बताया कि प्रशासन एच-1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथियों को कानूनी रूप से मिल रहे वर्क परमिट को खत्म करने की योजना बना रहा है।
अगर ऐसा होता है तो इस फैसले से हजारों भारतीयों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। आपको बता दें कि इस नियम को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में शुरू किया गया था, अगर इसे खत्म किया जाता है तो 70 हजार एच-4 वीजा धारकों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एच-1 वीजा धारकों के जीवनसाथी को एच-4 वीजा जारी किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में उच्च कौशल वाले भारतीय पेशेवर शामिल हैं। ओबामा प्रशासन के फैसले से भारतीय अमेरिकियों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचा था। एच-4 वीजा धारकों में 90 फीसदी भारतीय हैं।
विज्ञापन
हालांकि अमेरिकी नागरिकता एवं आप्रवासन सेवा (यूएससीआईएस) के निदेशक फ्रांसिस सिस्ना ने सीनेटर चक ग्रैस्ले को लिखे पत्र में बताया कि इन गर्मियों के बाद इस फैसले का आधिकारिक आदेश आ सकता है। यह कदम अमेरिकी नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है।
71287 एच-4 वीजा धारकों को जून, 2017 तक मिला काम करने का अधिकार
94 फीसदी इसमें से महिलाएं
93 प्रतिशत भारतीय
4 प्रतिशत चीन के नागरिक
(नोट : माइग्रेशन पॉलिसी इंस्टीट्यूट का शोध)