फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   7-Year-Old Boy Grew Hair for Cancer Patients Receives Devastating Diagnosis

कैंसर के खिलाफ लड़ने वाले मासूम को हुआ कैंसर

Thu, 12 May 2016 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
 7-Year-Old Boy Grew Hair for Cancer Patients Receives Devastating Diagnosis
कैंसर पीड़ित मासूम - फोटो : www.stuff.co.nz
नन्हें से बच्चे ने दो साल तक पीडियाट्रिक कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए अपने बाल बढ़ाए। किस्मत देखिए कि वो बच्चा ही कैंसर का का मरीज हो गया।
विज्ञापन


कैलीफोर्निया के जोसविले के विन्नी डिसॉटेल्स की उम्र सात साल है। बदन कैंसर की गिरफ्त में है। हड्डियों का अजीब कैंसर कि एक आंख खुलती नहीं है। नाक की हड्डी भी बढ़ रही है। कूल्हे की गांठ बड़ी होती जा रही है। लेकिन इस सबसे उलट विन्नी के इरादे फौलादी हैं। स्थानीय लोग उसे 'फाइटर' करार दे रहे हैं। वे उसकी तारीफ में कसीदे पड़ते है।

हो भी क्यों न? आखिर जिस उम्र में हाथ से खिलौने नहीं छूटते, हर दिन दिल में हजारों ख्वाहिशें पलती हैं और दुनिया एक तिलिस्म के समान होती है, उसी उम्र में विन्नी ने हमदर्दी की अनूठी मिसाल कायम की। 
विज्ञापन

उससे दूसरों का गम देखा न गया लेकिन आज खुद मुसीबत में

 7-Year-Old Boy Grew Hair for Cancer Patients Receives Devastating Diagnosis
माता-पिता के साथ विन्नी - फोटो : www.stuff.co.nz
अमूमन मदद के नाम पर लोग परिस्थितियों और अपनी आर्थिक हालात की दुहाई देने लगते हैं। लेकिन उम्र के पांचवें पड़ाव में विन्नी ने ठान लिया कि वो जरूरतमंद बच्चों की मदद अपने बालों को दान कर करेगा। उसने अपनी मां से इस बारे में बात की। 

घरवालों की सहमति के बाद विन्नी ने बाल बढ़ाने शुरू कर दिए। उसने 13 इंच तक बाल बढ़ाए। वो चोटी बनाकर स्कूल जाने लगा। बड़े बालों की वजह से तमाम बच्चे उसका मजाक उड़ाने लगे। विन्नी मजाक को नजरअंदाज कर देता और लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखता। 

लेकिन मीडिया में आई हालिया खबरों ने सबको स्तब्ध कर दिया। पीपल मैगजीन की खबर के मुताबिक विन्नी को हड्डियों का अजीब कैंसर हुआ है। 

बिन्नी के घरवालों के मुताबिक एक दिन विन्नी स्कूल से घर आया तो दाएं कूल्हे पर एक गांठ थी और घुटने दर्द कर रहे थे। एक आंख में सूजन भी थी। पहली बार में तो विन्नी के माता-पिता ने इसे सीजनल बीमारी समझा। 

कैंसर के खिलाफ मुहिम चलाने वाले बच्चे को हुआ कैंसर

 7-Year-Old Boy Grew Hair for Cancer Patients Receives Devastating Diagnosis
'फाइटर' विन्नी - फोटो : www.stuff.co.nz

विन्नी के कूल्हे पर गांठ बढ़ती ही जा रही थी। उसकी आंख भी सूजन में भी इजाफा हो रहा था। ये देखकर उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए। एक्सरे हुआ, सीटी स्कैन समेत तमाम जांचें हुईं। जांचों से पता चला कि विन्नी को मेटास्टेटिक कैंसर है। इसमें आंख और नाक की अदरूनी हड्डी बढ़ जाती है। कूल्हें पर पड़ी गांठ भी इसी कैंसर का ट्यूमर है। 

विन्नी के दादा-दादी कहते हैं कि दो साल तक उसके साथी उसका मजाक उड़ाते रहे लेकिन बच्चा अपने मिशन से टस से मस नहीं हुआ। खुद विन्नी की मानें तो वो लोगों की मदद करना चाहता है ताकि उन्हें डॉक्टरों के पास न जाना पड़े।

कैंसर पीड़ितों के लिए आगे आया बच्चा खुद एक दिन कैंसर का शिकार हो जाएगा, ये किसी को पता नहीं था। लेकिन इस फाइटर बच्चे के मां-बाप की उम्मीदें अब भी टूटू नहीं हैं, वो कहते हैं कि विन्नी ठीक हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed