मैक्सिको में शूटआऊट, दो पुलिस अफसर समेत 43 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्सिको के मीचोआकान राज्य में सुरक्षाकर्मियों और हथियारबंद गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ में 43 की मौत हो गई है। इस हमले में दो पुलिस अफसर भी मारे गए हैं।
इस इलाके में पुलिस और नशीली चीजों का कारोबार करने वाले 'जलिस्को न्यू जेनरेशन' समूह के बीच सालों से हिंसक झड़पें होती रही हैं।
नेशनल सिक्योरिटी कमिश्नर मॉन्टे अलेजांद्रो रूबीदो का मानना है कि इस वारदात में मारे गए अधिकतर लोग इसी समूह के सदस्य थे।
30 राइफल समेत कई हथियार बरामद
गोलीबारी करीब तीन घंटे चली और मौके से 30 राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए। हालांकि मुठभेड़ की असल वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस अधिकारी मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। पिछले हफ्ते इलाके में मेयर पद के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मैक्सिको में मीचोआकान और जलिस्को को सर्वाधिक हिंसा वाले राज्य माने जाते हैं।
माना जाता है कि मार्च से लेकर अब तक यह समूह 20 पुलिस वाले और सैन्य अधिकारियों को मार चुका है। वहीं अप्रैल में 15 अधिकारी मारे गए।