फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   35 lakh people live in dark after hurricane maria

मारिया तूफान के बाद अंधेरे में 35 लाख लोग

Thu, 21 Sep 2017 08:06 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Thu, 21 Sep 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
 35 lakh people live in dark after hurricane maria
मारिया तूफान - फोटो : APF
चक्रवातीय तूफान मारिया ने कैरिबियाई द्वीप प्यूर्टो रिको पर गहरा असर छोड़ है। आपातकालीन सेवाओं से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पूरा द्वीप पर बिजली की आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन


प्यूर्टो रिको में तकरीबन 35 लाख लोग रहते हैं। यहां के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख अबनेर गोमेज ने बताया कि प्यूर्टो रिको के एक भी बाशिंदे के यहां बिजली नहीं है।
विज्ञापन


चक्रवातीय तूफान
अमेरिका के नेशनल हरीकेन सेंटर के मुताबिक द्वीप के कुछ हिस्सों में पानी बढ़ रहा है। हालांकि मारिया अब प्यूर्टो रिको से आगे बढ़ गया है और कमजोर पड़ रहा है। फिलहाल इसकी क्षमता दूसरी कैटगेरी के चक्रवातीय तूफान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबनेर गोमेज ने एक स्थानीय अखबार को बताया कि जब हम बाहर निकलने की स्थिति में होंगे तो हम देखेंगे कि हमारा द्वीप बर्बाद हो चुका है। इस चक्रवातीय तूफान के रास्ते में जो भी आया, सब बर्बाद हो गया।

ताकतवर तूफान
इस अमेरिकी क्षेत्र के गवर्नर रिकार्डो रोजेलो ने बुधवार शाम से शनिवार सुबह तक के लिए यहां कर्फ्यू लगा दिया है। मारिया जब प्यूर्टो रिको पहुंचा तो लोगों ने महसूस किया कि बीते सौ साल में इतना ताकतवर तूफान नहीं आया था।


सैन जुआन के गवर्नर ने यहां के लोगों को शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक घर में रहने का आदेश दिया है।

आपातकालीन स्थिति
आदेश का मकसद लोगों को दुर्घटनाओं से बचाना है क्योंकि जहां-तहां बिजली के तार गिरे हुए हैं और सड़कों पर मलबा बिखरा हुआ है। हजारों लोगों ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां और आपातकालीन स्थिति के लिए बनाए गए ठिकानों पर शरण ले रखी है।

जब तूफान पूरी तरह से थम जाएगा तभी बाहर निकलने पर लोगों को प्यूर्टो रिको में हुए नुकसान का पूरी तरह से अंदाजा लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed