फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   300 foot high mountain ice reached the banks of the Arctic

आर्कटिक में गांव के किनारे पहुंचा 300 फुट ऊंचा बर्फ का पहाड़

Mon, 16 Jul 2018 02:54 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Updated Mon, 16 Jul 2018 02:54 AM IST
विज्ञापन
300 foot high mountain ice reached the banks of the Arctic

आर्कटिक में एक गांव के किनारे 300 फुट ऊंचा और 650 फुट चौड़ा बर्फ का पहाड़ बह कर पहुंच गया है। गांव वालों को डर है कि इस बर्फीले पहाड़ (आइसबर्ग) के पिघलने से उनका जानमाल को खतरा हो सकता है। इस आइसबर्ग का वजन करीब 1.1 करोड़ टन है। आइसबर्ग के पिघलने के डर से 33 लोग गांव छोड़कर चले गए हैं। कोलंबिया यूनिवर्सिटी के जलवायु शोधकर्ता जोर्ग शेफर का कहना है कि बड़े आइसबर्ग आसानी से पिघलकर समुद्र में नहीं समाते। ये काफी उथल-पुथल मचाते हैं। 

विज्ञापन


आइसबर्ग के पिघलने से होने वाले नुकसान के डर से 33 लोगों ने छोड़ा गांव

गांव के एक पुलिस इंस्पेक्टर गीडियन क्विस्ट का कहना है कि लोगों की नावें खो चुकी हैं। वे मछली मारने या शिकार के लिए नहीं जा पा रहे। इंस्पेक्टर क्विस्ट का कहना है कि गांव के किनारे तक आइसबर्ग आना सामान्य बात है, लेकिन इतना बड़ा आइसबर्ग हमने पहले कभी नहीं देखा। इसमें दरारें और छेद हैं। स्थानीय काउंसिल के सदस्य ने ग्रीनलैंड रेडियो पर कहा कि गांववालों ने इससे पहले इतना बड़ा आइसबर्ग कभी नहीं देखा था।
विज्ञापन


एक दो दिन में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने भी इलाके में एक-दो दिन में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इससे इस आइसबर्ग के टूटने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि, अफसरों को उम्मीद है कि हवाएं और समुद्र में आने वाला ज्वार आइसबर्ग को बहाकर गांव से दूर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल आई थी सुनामी

पिछले साल ग्रीनलैंड के पश्चिमी तट पर गांव में सुनामी आ गई थी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। सुनामी आने की वजह से पास के पहाड़ से टूटकर बर्फ का बड़ा हिस्सा समुद्र में गिर गया था। प्रो. शेफर का कहना है कि ग्रीनलैंड की बर्फ में कमी हो रही है। इसके चलते आने वाले सालों में बड़ी संख्या में आइसबर्ग के समुद्र में आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed