{"_id":"5945bf344f1c1b005c8b4597","slug":"2-us-lawmakers-demand-cut-in-military-aid-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अमेरिकी सांसदों ने की पाक को दी जाने वाली सैन्य मदद में कटौती की मांग","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
दो अमेरिकी सांसदों ने की पाक को दी जाने वाली सैन्य मदद में कटौती की मांग
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sun, 18 Jun 2017 06:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के दो शीर्ष सांसदों ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन करने का आरोप लगाते हुए ट्रंप प्रशासन से उसे मिलने वाली सैन्य सहायता में कटौती का आग्रह किया। सांसदों ने कहा कि इस्लामाबाद को अमेरिकी हथियारों को हासिल करना मुश्किल कर देना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस के समक्ष सुनवाई के दौरान सांसद डाना रोहराबाकर और टेड पो ने पाकिस्तान पर आतंकवाद में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को मिलने सैन्य सहायता में कटौती होनी चाहिए।
विज्ञापन
रोहराबाकर ने हाउस फॉरेन अफेयर्स सबकमेटी ऑन टेररिज्म, नॉन-प्रोलिफरेशन एंड ट्रेड हियरिंग ऑन फॉरेन मिलिट्री सेल्स के दौरान कहा, ‘हमें यह कहने की जरूरत है कि हम पाकिस्तान जैसे देशों को हथियार मुहैया नहीं कराने जा रहे हैं क्योंकि हमें डर है कि वह इससे हमारे ही लोगों को मारेंगे और हमें पता है कि वह आतंकवाद में शामिल हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि उन्होंने अब क्या किया है। वह अभी भी डाक्टर अफरीदी (ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में मदद की) को तहखाने में रखे हुए हैं। रोहराबाकर ने कहा, ‘हमें हमारी सहायता और हथियार प्रणाली मिस्र जैसे देशों को मुहैया करानी चाहिए जो पश्चिमी सभ्यता सहित सभी सभ्यताओं के लिए मौजूद खतरे के खिलाफ लड़ रहा है।
हाउस फॉरेन अफेयर्स सबकमेटी ऑन टेररिज्म, नॉन-प्रोलिफरेशन एंड ट्रेड अध्यक्ष सांसद टेड पो ने कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान के साथ कुछ समस्याएं हैं, पाकिस्तान अमेरिका का वफादार है या सहायता पाने के मुद्दे पर वह खेल कर रहा है।