फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   100 US news papers will print ARTICLE against anti-media policy of Trump

अमेरिका के 100 अखबारों ने ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, लेख छापकर करेंगे विरोध

Tue, 14 Aug 2018 09:12 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
100 US news papers will print ARTICLE against anti-media policy of Trump

अमेरिका के 100 से अधिक अखबार मीडिया पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार हमले का जवाब देने के लिए एकजुट हो गए हैं। वे बृहस्पतिवार, 16 अगस्त को ट्रंप की मीडिया विरोधी नीति का विरोध करते हुए लेख छापेंगे। इस अभियान की शुरुआत बोस्टन ग्लोब अखबार ने की है।

विज्ञापन


दरअसल ट्रंप ने कहा था ‘मीडिया अमेरिकी लोगों का दुश्मन है।’ उनके इसी दावे की आलोचना में बोस्टन ग्लोब के संपादकीय बोर्ड ने इसकी पहल की है। ग्लोब के डिप्टी एडिटोरियल पेज एडिटर मरजोरी प्रिटचार्ड ने बताया कि इस अभियान में हॉस्टन क्रॉनिकल, मियामी हेराल्ड और डेनेवर पोस्ट समेत कई छोटे साप्ताहिक अखबार भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने इस अभियान में शामिल होने वाले अखबारों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद जताई है। सभी अखबार अपना अलग-अलग संपादकीय छापेंगे। ग्लोब के इस अभियान को ‘अमेरिकी सोसायटी ऑफ न्यूज एडिटर्स’, ‘द प्रेस एसोसिएशन’, ‘द न्यू इंग्लैंड न्यूजपेपर’ और अन्य प्रेस समूहों ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने खिलाफ छपी हर खबर को ‘फेक न्यूज’ बताते हैं ट्रंप
2016 में अपने चुनाव प्रचार के साथ ही ट्रंप ने मुख्यधारा की मीडिया को ‘फेक न्यूज’ बताकर उन पर हमला शुरू कर दिया था। व्हाइट हाउस में फॉक्स न्यूज के पूर्व कार्यकारी बिल शाइन की नियुक्ति के साथ हाल के महीनों में इसमें बढ़ोतरी देखी गई है। 


सीएनएन रिपोर्टर कैटलन कोलिंस ने कहा कि एक पिछले कार्यक्रम उनके द्वारा पूछे गए सवाल के कारण हाल में शाइन ने राष्ट्रपति के एक कार्यक्रम में शामिल होने से उन्हें रोक दिया। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संघ के निवर्तमान आयुक्त जैद राद अल-हुसैन ने बताया कि ट्रंप मीडिया को लोगों का दुश्मन बताते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed