फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America withdraws from UNESCO continuing anti-Israel bias

अमेरिका और इजरायल ने तोड़ा UNESCO से नाता

Fri, 13 Oct 2017 05:42 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Fri, 13 Oct 2017 05:42 AM IST
विज्ञापन
America withdraws from UNESCO continuing anti-Israel bias

अमेरिका ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से अलग होने की घोषणा कर दी। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक निकाय पर इजरायल विरोधी होने का आरोप लगाया और यह फैसला लिया। 31 दिसंबर 2018 से यूनेस्को से अमेरिका का अलग होना प्रभावी माना जाएगा। तब तक अमेरिका इसका पूर्ण सदस्य रहेगा।

विज्ञापन



अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नौट ने कहा, ‘यह निर्णय अचानक नहीं लिया गया। यह निर्णय यूनेस्को पर बढ़ते बकाए को लेकर अमेरिकी चिंताओं को दर्शाता है। संगठन में मौलिक सुधार की भी जरूरत महसूस की गई है।’ 
विज्ञापन



उन्होंने जोर देकर यह भी कहा, ‘यूनेस्को इजरायल के साथ पूर्वाग्रह से ग्रस्त है। इसलिए भी यह फैसला लिया गया है। विदेश विभाग ने यूनेस्को की महानिदेशक इरीना बोकोवा को अमेरिकी फैसले को लेकर अधिसूचित कर दिया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनेस्को के बाद संयुक्त राष्ट्र की दूसरी एजेंसियों से भी बाहर होगा अमेरिका: निक्की 

America withdraws from UNESCO continuing anti-Israel bias
निकी हेली - फोटो : CNN

अमेरिका के यूनेस्को से बाहर होने की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की स्थायी प्रतिनिधि ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र की दूसरी एजेंसियों से भी अमेरिका के बाहर होने की चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें भी एक ही तरह के लेंस के माध्यम से परखा जाएगा। 

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा कि अमेरिकी करदाताओं को लंबे समय तक उन नीतियों के लिए भुगतान नहीं करना चाहिए, जो हमारे मूल्यों के शत्रु हैं और हमारे न्याय और सामान्य ज्ञान का मजाक उड़ाते हैं। उनकी यह टिप्पणी अमेरिका के यूनेस्को से बाहर होने के बाद आई है।

अमेरिका की इस घोषणा के बाद वाशिंगटन 31 दिसंबर 2018 से यूनेस्को की किसी भी मिशन में भागीदार नहीं बनेगा। हालांकि तब वह यूनेस्को का पूर्ण सदस्य बना रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed