फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america will save taiwan from every danger of china

तनातनी बढ़ी : अमेरिका ने कहा- ताइवान को चीन के हर खतरे से बचाएंगे

Fri, 09 Apr 2021 01:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन/ताइपे
एजेंसी, वाशिंगटन/ताइपे Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Apr 2021 01:15 AM IST
सार

  • अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका के अपने सहयोगियों के प्रति कुछ दायित्व हैं और जरूरत पड़ने पर वह उन्हें निभाने से पीछे नहीं हटेगा

विज्ञापन
america will save taiwan from every danger of china
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ताइवानी विदेश मंत्री की इस चेतावनी के बाद कि यदि चीन ने उस पर हमला किया तो वह ‘आखिरी दिन तक’ अपनी रक्षा करेगा, अमेरिका ने भी ताइवान क्षेत्र में चीनी घुसपैठ पर चेताया है।

विज्ञापन


अमेरिका ने कहा, हम ताइवानियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और यदि कोई देश ताइवान की सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था को खतरे में डालने की कोशिश करेगा तो हमारे पास भी उसका विरोध करने की क्षमता है।
विज्ञापन


बता दें कि ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने बुधवार रात को कहा था कि चीन एक तरफ सुलह की कोशिशों के संदेश दे रहा है और दूसरी तरफ सैन्य धमकियां दे रहा है। इस तरह ताइवान द्वीप के लोगों को ‘मिलाजुला संकेत’ मिल रहा है क्योंकि चीन अब भी ताइवान को अपना हिस्सा बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ताइवान के लिए हमारी प्रतिबद्धता चट्टान की तरह है और हम हर सूरत में ताइवान स्ट्रेट तथा क्षेत्र के भीतर शांति व स्थिरता में योगदान देने को तत्पर हैं।

ताइवान ने कहा था कि सोमवार को ताइवानी वायु रक्षा क्षेत्र में चीन ने 10 युद्धक विमान भेजे हैं। हमें यदि युद्ध लड़ना पड़ा तो लड़ेंगे और अंतिम दिन तक अपनी रक्षा करेंगे। अमेरिका ने कहा, यदि चीन उकसावे वाली गतिविधियों से बाज नहीं आता है तो उसे अपने सहयोगियों की मदद के लिए आगे आना होगा।

मदद से पीछे नहीं हटेगा अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका के अपने सहयोगियों के प्रति कुछ दायित्व हैं और जरूरत पड़ने पर वह उन्हें निभाने से पीछे नहीं हटेगा।

दक्षिण व पूर्वी सागर में चीन की आक्रामक कार्रवाई को लेकर प्राइस ने कहा, यदि चीन फिलीपींस के सशस्त्र बलों को निशाना बनाता है या जापान में कोई कदम उठाता है तो अमेरिका अपने दायित्वों को निभाने के लिए बाध्य हो जाएगा।

अमेरिकी कारोबारियों और श्रमिकों की रक्षा के लिए उठाएंगे आक्रामक कदम

अमेरिका एक तरफ ताइवान स्ट्रेट और दक्षिण व पूर्वी चीन सागर में अपने सहयोगियों का साथ दे रहा है और दूसरी तरफ देश के भीतर अनुचित चीनी व्यापार को लेकर अपने कारोबारियों और कामगारों के लिए सुरक्षा के आक्रामक कदम उठा रहा है।

चीन की गलत व्यापार प्रथाओं को अक्षम्य, बेकार व कमतर बताते हुए अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना राइमोंडो ने कहा, चीन से प्रतिस्पर्धा के लिए हमें पुनर्निर्माण की कोशिशें बढ़ानी होंगी।

उन्होंने कहा, मैं टैरिफ समेत अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले वे सभी आक्रामक उपाय करने की योजना बना रहा हूं जो अमेरिकी कारोबारियों और श्रमिकों की रक्षा के लिए जरूरी हैं।

ब्रिटेन में हांगकांग परिवारों के लिए 4.3 करोड़ पाउंड का पैकेज
ब्रिटेन सरकार ने देश में बसने वाले हांगकांग के ब्रिटिश नेशनल ओवरसीज (बीएनओ) परिवारों का समर्थन करने के लिए 4.3 करोड़ पाउंड (5.96 करोड़ डॉलर) का पैकेज लांच किया है। हांगकांग में चीनी सुरक्षा कानून लागू होने के बाद वहां से ब्रिटेन आने वाले लोगों के आवास, शिक्षा और रोजगार के लिए ब्रिटिश सरकार की यह बड़ी मदद है।

इसके तहत एक बड़ी राशि पूरे इंग्लैंड में परिषदों को जारी की जाएगी जो बीएनओ के लिए अंग्रेजी भाषा सिखाने, स्कूलों में दाखिला दिलाने, डॉक्टरों से संपर्क और नया व्यवसाय शुरू कराने में मदद करेगी। 

ताइवान स्ट्रेट से गुजरा अमेरिका का जंगी जहाज, चीन बौखलाया
चीन ने ताइवान स्ट्रेट से अमेरिका के जंगी जहाज ‘जॉन एस. मैक्केन’ के गुजरने का विरोध किया है। चीन की पूर्वी थिएटर कमान की प्रवक्ता झांग चुनहुई ने कहा कि हमने पूरे समुद्री रास्ते इस जंगी बेड़े पर नजर रखी है। इससे ताइवान को गलत संकेत जाते हैं क्योंकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता खतरे में पड़ेगी। चीन ने कहा कि वह इस कदम का सतर्कता से जवाब देगा। बता दें कि ताइवान स्ट्रेट में चीन पहले से ही नौसैन्य गतिविधियां संचालित कर रहा है। अमेरिका ने यहां से होकर जंगी जहाज गुजारने की कार्रवाई 7 अप्रैल को की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed