{"_id":"5e0287d78ebc3e87dc40634a","slug":"america-will-not-send-its-trained-dogs-to-jordan-and-egypt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने प्रशिक्षित कुत्तों को जॉर्डन और मिस्र नहीं भेजेगा अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अपने प्रशिक्षित कुत्तों को जॉर्डन और मिस्र नहीं भेजेगा अमेरिका
Wed, 25 Dec 2019 03:19 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 25 Dec 2019 03:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने अपने खोजी कुत्तों की मौत की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उनकी देखभाल को लेकर चिंता जताई है। इसके मद्देनजर अमेरिका ने बम का पता लगाने वाले प्रशिक्षित कुत्तों को जॉर्डन और मिस्र नहीं भेजने का फैसला किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, किसी अभियान के दौरान कुत्तों का मारा जाना दुखद है। इसे रोकने के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विदेश में आतंकवाद निरोधी अभियानों और अमेरिकी लोगों की जान बचाने में प्रशिक्षित कुत्तों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षित कुत्तों से उचित व्यवहार न होने की खबरें आने के बाद विदेश मंत्रालय के महानिरीक्षक (ओईजी) के स्वतंत्र कार्यालय ने इस पर नजर रखनी शुरू की थी।
विज्ञापन
अमेरिका ने कुछ देशों को आतंकवाद निरोधी सहयोग कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित कुत्ते प्रदान किए थे। जॉर्डन भी प्रशिक्षित कुत्ते भेजे गए थे, जहां उचित देखभाल न होने पर एक कुत्ते की मौत हो गई थी।
विज्ञापन